ओमान के समुद्र में कमर्शियल जहाज पर बड़ा हमला, 21 भारतीय क्रू मेंबर्स बचाए गए, 3 अब भी लापता

Delhi News: ओमान के तट के पास एक कमर्शियल जहाज ‘सेटोबेलो’ पर भीषण हमला हुआ है। इस जहाज पर 24 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार थे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि राहत और बचाव कार्य के बाद अब तक 21 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि, हादसे के बाद से 3 भारतीय नागरिक अब भी लापता हैं।

विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को जारी किया डिमार्श

इस गंभीर घटना के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। भारत ने नई दिल्ली में अमेरिकी राजनयिक को तलब कर डिमार्श जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। ओमान में मौजूद भारतीय दूतावास लगातार वहां के स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए हुए है।

इलाके में बढ़ता संघर्ष बना अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए मुसीबत

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस समुद्री इलाके में कमर्शियल जहाजों पर लगातार हमले हो रहे हैं। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। यह सब क्षेत्र में चल रहे बड़े संघर्ष का सीधा नतीजा है। भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मंचों से इस तनाव को तुरंत कम करने और कूटनीतिक समाधान खोजने की मांग दोबारा दोहराई है।

समुद्री रास्तों पर व्यापार बहाल करने की भारत ने की मांग

भारत ने स्पष्ट किया है कि आम बुनियादी ढांचे और कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाना तुरंत बंद होना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत सभी देशों के जहाजों को बिना किसी रुकावट के आने-जाने की आजादी मिलनी चाहिए। सरकार ने मांग की है कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित व्यापार को जल्द से जल्द बहाल किया जाए।

Author: Pallavi Sharma

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories