WWE News: रेसलमेनिया 42 से पहले डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ के नवीनतम एपिसोड ने फैंस को जबरदस्त मुकाबले और सैगमेंट दिए। बोस्टन में आयोजित इस शो में ओबा फेमी ने लगातार दूसरे हफ्ते ब्रॉक लैसनर को मात दी। लैसनर ने फेमी को खास अंदाज में चेतावनी भी दी। अब फैंस दोनों के बीच रेसलमेनिया में होने वाले मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
लैसनर को फिर हराया, हेमन भी रहे हैरान
शोकी शुरुआत पॉल हेमन और ब्रॉक लैसनर ने की। हेमन ने कहा कि पिछले हफ्ते सैथ रॉलिंस ने लैसनर का ध्यान भटकाया था, जिसका फायदा फेमी ने उठाया। उन्होंने साफ कर दिया कि रेसलमेनिया 42 में लैसनर फेमी की हालत खराब कर देंगे। इसी दौरान ओबा फेमी ने एंट्री की। लैसनर ने उन पर हमला बोला, लेकिन फेमी ने पलटवार करते हुए उन्हें क्लोथलाइन से रिंग के बाहर फेंक दिया। यह देखकर पॉल हेमन भी हैरान रह गए।
लैसनर का खास संदेश
रिंग केबाहर जाने के बाद लैसनर ने फेमी को पीछे हटते हुए खास अंदाज में चेतावनी दी। उन्होंने कहा, ‘तुम इतने भाग्यशाली नहीं हो, लड़के।’ लैसनर का यह बयान फैंस के बीच काफी चर्चा में है। लैसनर ने यह साफ कर दिया है कि वह फेमी को आसानी से नहीं छोड़ेंगे और रेसलमेनिया में उनका सामना करेंगे।
रेसलमेनिया 42 में होगी भिड़ंत
रेसलमेनिया42 का आयोजन नजदीक है और फैंस ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब तक फेमी का दबदबा बना हुआ है, लेकिन लैसनर किसी भी वक्त पलटवार कर सकते हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूई कंपनी ने स्पष्ट कर दिया है कि फेमी को बड़ा पुश दिया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि रेसलमेनिया 42 में फेमी लैसनर पर बड़ी जीत हासिल कर सकते हैं।


