Assam Elections: असम के रण में सुक्खू की एंट्री! कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, शिमला से दिल्ली होते हुए गुवाहाटी रवाना

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अब पूर्वोत्तर भारत के चुनावी दंगल में कांग्रेस की नैया पार लगाने की कमान संभालेंगे। मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर बाद शिमला से चंडीगढ़ के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए हैं। कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें असम विधानसभा चुनाव के लिए अपना मुख्य ‘स्टार प्रचारक’ नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री आज शाम चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। इसके बाद वह रविवार सुबह गुवाहाटी पहुंचकर चुनावी रैलियों और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में सुक्खू शामिल

असम चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने जिन 40 दिग्गज नेताओं की सूची जारी की है, उसमें सीएम सुक्खू को विशेष स्थान मिला है। मुख्यमंत्री कल गुवाहाटी में विभिन्न चुनावी कार्यक्रमों के अलावा प्रेस वार्ता के जरिए भाजपा सरकार को घेरेंगे। सुक्खू की पहाड़ी शैली और सादगी को पार्टी असम के वोटरों के बीच भुनाने की तैयारी में है। उनके दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की उम्मीद जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री का चुनावी शेड्यूल और शिमला वापसी का प्लान

सुखविंदर सिंह सुक्खू का असम दौरा काफी संक्षिप्त और सघन रहने वाला है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह असम में ताबड़तोड़ प्रचार के बाद कल शाम या 6 अप्रैल की सुबह तक दिल्ली लौट सकते हैं। इसके बाद वह अगले दिन यानी 7 अप्रैल को वापस शिमला पहुंच जाएंगे। हिमाचल में भी कई प्रशासनिक और राजनीतिक चुनौतियों के बीच सुक्खू का यह दौरा राष्ट्रीय राजनीति में उनके बढ़ते कद को दर्शाता है। वे लगातार अन्य राज्यों में भी कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories