संजय सिंह ने बीजेपी की तस्वीरों को बताया ‘फर्जी और बेबुनियाद’, बोले- केजरीवाल की छवि खराब करने की साजिश, LG और CM के घर भी खोलो

Delhi News: शनिवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी द्वारा जारी अरविंद केजरीवाल के आवास की तस्वीरों को पूरी तरह फर्जी और बेबुनियाद करार दिया। पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि ये सारी तस्वीरें झूठी हैं और इनका एकमात्र मकसद केजरीवाल की छवि खराब करना है। सिंह ने चेतावनी दी कि ऐसी तस्वीरें प्रसारित करने वालों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

‘LG, CM और मंत्रियों के घर भी जनता के लिए खोलो’

संजय सिंह ने सरकार को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों के आवास जनता के लिए खोले जाएं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का घर भी जनता के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोग खुद जाकर असलियत देखें और फिर फैसला करें कि किसका आवास कितना भव्य और आलीशान है। यह सच जानने का सबसे सही तरीका होगा।

‘भाजपा की झूठ फैलाने की पुरानी राजनीति’

सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा झूठी खबरें फैलाने की अपनी घिसी-पिटी राजनीति पर चल रही है। उन्होंने गुजरात का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी आप के नेताओं और प्रत्याशियों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए और पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड करवाए गए। यह सब विपक्ष की आवाज दबाने की सुनियोजित साजिश का हिस्सा है जो अब दिल्ली में भी जारी है।

आतिशी ने भी दोहराया- तस्वीरें केजरीवाल के घर की नहीं

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी संजय सिंह के दावे का समर्थन किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो तस्वीरें मीडिया को दिखाई गईं, वे अरविंद केजरीवाल के घर की हैं ही नहीं। आतिशी ने दावा किया कि ये तस्वीरें इंटरनेट से उठाई गई हैं और इनका केजरीवाल के लोधी एस्टेट स्थित सरकारी आवास से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories