जेवर एयरपोर्ट के बाद अब UP में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, केरल को पीछे छोड़ा

Uttar Pradesh News: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (जेवर एयरपोर्ट) के उद्घाटन के साथ ही उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला राज्य बन गया है। केरल में चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे थे, लेकिन अब उत्तर प्रदेश ने इस रेस में उसे पीछे छोड़ दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया, जिससे राज्य में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की संख्या पांच हो गई।

उत्तर प्रदेश के पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे

उत्तर प्रदेश मेंलखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, कुशीनगर में कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अब जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा। पहले चरण की लागत 11,282 करोड़ रुपये है, जबकि पूरे प्रोजेक्ट पर 29,560 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी।

केरल के चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे

केरल मेंत्रिवेंद्रम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (1932 में स्थापित) देश के सबसे पुराने एयरपोर्ट में से एक है। कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (1999) दुनिया का पहला पूरी तरह से सौर ऊर्जा से चलने वाला एयरपोर्ट है। कोझिकोड स्थित कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मालाबार क्षेत्र के लिए अहम है। कन्नूर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (2018) राज्य का सबसे नया एविएशन हब है। मध्य पूर्व में लाखों मलयाली प्रवासियों और विदेशी पर्यटकों के आने-जाने के कारण केरल को चार अंतरराष्ट्रीय गेटवे की जरूरत थी।

जेवर एयरपोर्ट की खासियत

उपमुख्यमंत्रीब्रजेश पाठक ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट का मकसद उत्तरी भारत के लिए एक बड़ा एविएशन हब बनाना है। यह एयरपोर्ट सिर्फ यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि कार्गो और एमआरओ सुविधाओं के लिए भी महत्वपूर्ण होगा। इसके पूरी तरह विकसित होने के बाद दिल्ली-एनसीआर का एविएशन लोड कम होगा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को विकास की नई रफ्तार मिलेगी। फिलहाल राज्य में पांच अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की मौजूदगी से यात्रियों को काफी सुविधा होगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories