हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत

- Advertisement -

Hapur News: हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बेहद तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण एक्सीडेंट में बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी भयानक थी कि हाइवे पर करीब 100 मीटर तक बाइक डिवाइडर से रगड़ते हुए घिसटती चली गई। इस हादसे में बाइक सवार एक पुरुष और एक महिला की दर्दनाक मौत हुई है। अचानक हुई इस घटना के बाद हाइवे पर चीख-पुकार मच गई।

- Advertisement -

नगर कोतवाली के निजामपुर के पास हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस

हाइवे से गुजर रहे अन्य राहगीरों ने तुरंत इस बड़े हादसे की जानकारी स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

हापुड़ पुलिस के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर इलाके के पास हाइवे पर हुआ है। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। इसके साथ ही टक्कर मारकर फरार हुई तेज रफ्तार कार और उसके ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles