Nahan: सोशल मीडिया पर पवित्र कुरान पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का गुस्सा, मुस्लिम समुदाय ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

- Advertisement -

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के नाहन में सोशल मीडिया पोस्ट पर धार्मिक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक संगठन ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर पवित्र कुरान के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया है। समुदाय के लोगों ने इस हरकत के खिलाफ पुलिस से मिलकर तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सिरमौर के एसपी से मिलकर सौंपा मांग पत्र

इस विवाद के बाद मुस्लिम समुदाय के दर्जनों लोग एकजुट होकर सिरमौर के पुलिस अधीक्षक यानी एसपी निश्चिंत सिंह नेगी से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को एक औपचारिक शिकायत पत्र सौंपा और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने का आग्रह किया। पुलिस प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत उचित कानूनी कदम उठाने का भरोसा दिया है।

- Advertisement -

अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष बॉबी अहमद ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में पूरी घटना की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर पवित्र कुरान का एक धार्मिक संदेश पोस्ट किया था। इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक अज्ञात व्यक्ति ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए बेहद शर्मनाक टिप्पणी लिख दी।

मुस्लिम समुदाय ने दी बड़े आंदोलन की कड़ी चेतावनी

बॉबी अहमद ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले इस शख्स को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाए। उन्होंने साफ किया कि अगर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को जल्द से जल्द अरेस्ट नहीं किया, तो मुस्लिम समुदाय इसके विरोध में बड़ा आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर हो जाएगा।

Reported By: Sunita Gupta

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, अब 28 जून के बजाय 6 जुलाई को होगा पेपर

Hamirpur News: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने...

Related Articles