यूट्यूबर एल्विश यादव के घर फायरिंग का मुख्य सूत्रधार गिरफ्तार, बिजनेस पार्टनर ही निकला हमले का मास्टरमाइंड

Gurugram News: बिग बॉस ओटीटी विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-४३ ने वारदात के मुख्य मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है, जो एल्विश का बिजनेस पार्टनर रह चुका है।

- Advertisement -

पैसों के लेन-देन के विवाद में रची गई थी पूरी साजिश

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए मुख्य आरोपी की पहचान रोहतक के सनसिटी सेक्टर-३४ निवासी ३१ वर्षीय भविष्य दहिया के रूप में हुई है। कड़ी पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी भविष्य और एल्विश यादव पहले बिजनेस पार्टनर थे। वित्तीय विवाद और पैसों के लालच में उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

बाइक सवार बदमाशों ने घर पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

यह सनसनीखेज वारदात १७ अगस्त २०२५ को हुई थी। सेक्टर-५६ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एल्विश यादव के घर पर तड़के करीब ०५:२५ बजे बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। हमलावरों ने मकान के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल को निशाना बनाकर फायरिंग की थी।

सीसीटीवी फुटेज और खाली कारतूसों से मिले थे अहम सुराग

वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल से गोलियों के खाली खोल (खोखे) बरामद किए थे। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी रिकॉर्ड हो गई थी। एल्विश यादव की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

- Advertisement -

इस हाई-प्रोफाइल केस में अब तक छह आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी भविष्य दहिया ने अपने एक साथी के साथ मिलकर हमले का पूरा प्लान तैयार किया था। इसके बाद अन्य शूटरों की मदद से इस वारदात को अंजाम दिलवाया। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस अब तक कुल छह आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles