चिराग पासवान और कंगना रनौत की शादी? बड़ी मां ने दिया ग्रीन सिग्नल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Patna News: बिहार की राजनीति में नया तहलका मच गया है। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की शादी को लेकर कंगना रनौत का नाम जोरों पर चर्चा में है। चिराग की बड़ी मां राजकुमारी देवी के मजाकिया बयान ने इन अफवाहों को नई रफ्तार दी है। नेटिजन्स अब दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगा रहे हैं।

चिराग पासवान और कंगना रनौत की मुलाकात पुरानी है। दोनों ने साल 2011 में फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ में साथ काम किया था। यह चिराग की पहली और आखिरी फिल्म रही। फिल्म फ्लॉप होने के बाद वे राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हो गए। अब दोनों संसद में सांसद हैं और संसद भवन में उनकी गर्मजोशी भरी तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं।

हाल ही में मीडिया से बातचीत में राजकुमारी देवी ने कंगना को लेकर ठेठ अंदाज में कहा, “पसंद त हमरो छैय।” उन्होंने आगे जोड़ा कि चिराग को भी पसंद होनी चाहिए। इस बयान को हंसी-मजाक में लिया गया लेकिन परिवार की तरफ से मिली इस प्रतिक्रिया ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी। लोग इसे कंगना के प्रति मौन स्वीकृति मान रहे हैं।

चिराग पासवान अपनी शादी के सवालों पर अक्सर मुस्कुराकर टाल देते हैं। उनका पूरा फोकस बिहार की राजनीति और केंद्र में मंत्री के रूप में काम पर है। परिवार और समर्थक उन्हें जल्द घर बसाने की सलाह देते रहते हैं। कंगना रनौत भी अपनी बेबाक छवि के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने पहले एक पॉडकास्ट में मजाक में कहा था कि अगर चिराग के साथ रोमांस होता तो अब तक उनके बच्चे भी हो चुके होते।

कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा सांसद हैं। वे संसद में मुखर बयानबाजी के लिए चर्चित रहती हैं। चिराग पासवान हाजीपुर से सांसद हैं और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री के पद पर कार्यरत हैं। दोनों की संसद में होने वाली मुलाकातें हमेशा सुर्खियां बनाती हैं।

राजनीति और ग्लैमर की दुनिया के इन दो प्रभावशाली चेहरों के बीच दोस्ती लंबे समय से है। सोशल मीडिया यूजर्स इन तस्वीरों को देखकर रिलेशनशिप की अटकलें लगाते रहते हैं। राजकुमारी देवी का हालिया बयान इन चर्चाओं में नया मसाला बन गया है।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories