गोहर में पुलिस को देख घबराया यूनिवर्सिटी का छात्र, नाले में फेंका लिफाफा, तलाशी में मिली 75 चरस; आरोपी गिरफ्तार

Mandi News: मंडी जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चौगान में 19 वर्षीय छात्र को चरस सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पुलिस को देखकर घबराहट में एक पॉलिथीन नाले में फेंका था। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए लिफाफे को तुरंत कब्जे में लिया। तलाशी लेने पर उसमें से 75 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी छात्र पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को देखकर चुराने लगा नजरें

मुख्य आरक्षी धर्म सिंह अपनी टीम के साथ करसोग रोड पर चौगान में गश्त पर थे। तभी अभिलाषी यूनिवर्सिटी की वर्दी पहने एक युवक वहां पैदल आया। वह पुलिस को देखकर घबरा गया और नजरें चुराने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसकी गतिविधि पर नजर रखी। इसी बीच युवक ने अपनी जेब से एक पॉलिथीन निकाला। उसने लिफाफे को पास के नाले की तरफ फेंक दिया।

पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों को बुलाकर युवक से नाम पूछा। आरोपी ने अपनी पहचान धनी राम के 19 वर्षीय बेटे लक्ष्य के रूप में बताई। वह मंडी की चच्योट तहसील के काफलू गांव का निवासी है। गवाहों की मौजूदगी में फेंके गए लिफाफे की जांच की गई। उस पुड़िया से 75 ग्राम चरस बरामद हुई। गोहर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत केस दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश एएसआई रमेश कुमार कर रहे हैं।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories