Himachal Pradesh: रोहड़ू में सेब बगीचे के बीच अकेली रहने वाली बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, इलाके में हड़कंप

Himachal Pradesh News: शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल से एक दिल-दहला देने वाली क्राइम न्यूज सामने आई है। यहां करछारी ग्राम पंचायत के पास बीती देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही लोकल पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची।

- Advertisement -

पति की मौत के बाद घर में अकेली रहती थीं गीता देवी

मृतका की पहचान गीता देवी जनारथा के रूप में हुई है। साल 2020 में उनके पति अमी चंद का देहांत हो गया था। महिला के दोनों बेटे अपने परिवारों के साथ शहर में नौकरी करते हैं। पति की मौत के बाद से गीता देवी सेब के बगीचे के बीच बने एक बड़े मकान में बिल्कुल अकेली रहती थीं।

बगीचे की देखरेख के लिए रखे गए नेपाली मूल के मजदूर पास ही में बने एक दूसरे शेड में रहते थे। सुबह जब मजदूर काम पर आए, तो उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई। अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिलने पर उन्हें गहरा संदेह हुआ। जब उन्होंने भीतर जाकर देखा तो बुजुर्ग महिला बेसुध पड़ी थी।

चोरी के इरादे से मर्डर की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

मजदूरों ने इस खौफनाक वारदात की जानकारी तुरंत रोहड़ू पुलिस स्टेशन को दी। पुलिस टीम ने शिमला से विशेष फॉरेंसिक टीम को बुलाकर क्राइम सीन का बारीकी से निरीक्षण करवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में घर के अंदर लूटपाट और चोरी के सबूत मिले हैं।

- Advertisement -

मृतका के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय और स्थानीय प्रशासन इस संवेदनशील मामले की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, लूट या डकैती के विरोध पर ही हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Reported By: Sunita Gupta

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles