सीबीएसई की चरमराई व्यवस्था को सुधारने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा दांव, आखिर क्यों चुने गए ये दो जांबाज अफसर?

Delhi News: केंद्र सरकार ने मंगलवार रात केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में बहुत बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम को बोर्ड का नया चेयरमैन बनाया है। वहीं अनुभवी अधिकारी वरुण भारद्वाज को सीबीएसई के नए सचिव पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार ने इन दोनों दिग्गज अफसरों को ऐसे समय पर कमान सौंपी है, जब पूरा सीबीएसई बोर्ड कई गंभीर सवालों के घेरे में है। परीक्षा प्रणाली और प्रशासनिक लूपहोल्स के कारण शिक्षा बोर्ड की व्यवस्था पर उंगलियां उठ रही हैं। ऐसे में इन दोनों अधिकारियों के सामने व्यवस्था सुधारने की बड़ी चुनौती है।

गृह मंत्रालय से सीधे बुलाए गए वरिष्ठ आईएएस लोखंडे प्रशांत

अब आम जनता के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर सरकार ने इन दोनों ही अधिकारियों को क्यों चुना। नए चेयरमैन लोखंडे प्रशांत सीताराम देश के बेहद धाकड़ प्रशासनिक अफसरों में गिने जाते हैं। वे एजीएमयूटी कैडर के 2001 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं।

वे वर्तमान में नई दिल्ली स्थित केंद्रीय गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रसूखदार पद पर तैनात हैं। उनके पास शिक्षा प्रशासन और नीति निर्माण के क्षेत्र का एक लंबा और बेहतरीन अनुभव है। इसी वजह से देश की सबसे बड़ी परीक्षा संस्था को संभालने के लिए उन पर भरोसा जताया गया है।

आईआईटी स्तर की पढ़ाई और मेधावी सेवा के दो स्वर्ण पदक

लोखंडे प्रशांत सीताराम की शैक्षणिक योग्यता भी बेहद शानदार है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित पुणे विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री ली है। इसके बाद उन्होंने मुंबई स्थित एनआईटीआईई संस्थान से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा की उच्च शिक्षा भी पूरी की है।

उन्होंने 1 अप्रैल 2026 से गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव का कार्यभार संभाला था। अपने लंबे करियर में वे संयुक्त सचिव, निदेशक, उपायुक्त और राज्य सचिव जैसे बड़े पदों पर काम कर चुके हैं। उन्हें उत्कृष्ट कार्यों के लिए दो बार ‘मेधावी सेवा स्वर्ण राज्य पुरस्कार’ मिल चुका है।

वरुण भारद्वाज संभालेंगे सितंबर 2027 तक सचिव का जिम्मा

सीबीएसई के नए सचिव बने वरुण भारद्वाज 2008 बैच के काबिल आईआईएस अधिकारी हैं। वे वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय के अधीन उच्च शिक्षा विभाग में निदेशक के पद पर बेहतरीन काम कर रहे हैं। वे आगामी 19 सितंबर 2027 तक इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

वरुण भारद्वाज इससे पहले पुणे स्थित प्रतिष्ठित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के रजिस्ट्रार पद पर रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग में जागरूकता पर्यवेक्षक के रूप में काम किया था। दोनों नए अफसर अब मिलकर बोर्ड को नई दिशा देंगे।

Author: Gaurav Malhotra

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Shimla Secretariat News: नए सीएम कार्यालय के लिए सचिवालय में बड़ा बदलाव, अस्थायी दफ्तर से चलेगा कामकाज

Shimla News: हिमाचल प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय के...

Related Articles

Popular Categories