टाटा ग्रुप का बड़ा तोहफा! पहली बार बोनस शेयर देगी यह कंपनी, साथ में मिलेगा तगड़ा डिविडेंड

Mumbai News: टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी ट्रेंट लिमिटेड ने अपने निवेशकों के लिए एक बहुत बड़ा एलान किया है। कंपनी इतिहास में पहली बार अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने जा रही है। टाटा ग्रुप की यह कंपनी इसी हफ्ते बाजार में एक्स-बोनस के रूप में ट्रेड करने के लिए तैयार है।

कंपनी प्रबंधन ने शेयर बाजारों को भेजी आधिकारिक जानकारी में बताया कि योग्य निवेशकों को हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा। ट्रेंट लिमिटेड ने इस शानदार बोनस इश्यू के लिए 4 जून 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय किया है।

नियमों के मुताबिक, जिन निवेशकों का नाम 4 जून को कंपनी की रिकॉर्ड बुक में दर्ज रहेगा, वे इस मुनाफे के हकदार होंगे। इसके अलावा, कंपनी ने अपने निवेशकों की कमाई दोगुनी करने के लिए प्रति शेयर 6 रुपये के बड़े डिविडेंड (लाभांश) की भी घोषणा की है।

12 जून को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी कंपनी

निवेशकों को मिलने वाले इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने शेयर बाजार में 12 जून 2026 को एक्स-डिविडेंड डेट तय किया है। यानी बोनस शेयर मिलने के ठीक बाद निवेशकों को कैश डिविडेंड का भी फायदा मिलेगा। इस दोहरे मुनाफे की खबर से टाटा ग्रुप के निवेशकों में भारी उत्साह है।

अगर शेयर बाजार में कंपनी के ताजा प्रदर्शन की बात करें, तो बीते शुक्रवार को कारोबार के अंत में ट्रेंट लिमिटेड का शेयर बीएसई पर मामूली 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4230 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। हालांकि, बाजार की मंदी के बीच इसका प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है।

लंबी अवधि के निवेशकों को मिला 2285% का रिटर्न

पिछले तीन महीनों के दौरान जहां सेंसेक्स इंडेक्स में 8 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, वहीं ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 8.47 प्रतिशत की शानदार तेजी आई है। हालांकि, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में करीब 25 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

बीते दो साल में कंपनी का शेयर 9 प्रतिशत नीचे आया है, लेकिन लंबी अवधि में इस शेयर ने छप्परफाड़ कमाई कराई है। तीन साल में निवेशकों को 175 प्रतिशत और पांच साल में 411 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। वहीं, 10 साल से शेयर होल्ड करने वालों को 2285 प्रतिशत का ऐतिहासिक रिटर्न मिला है।

Author: Rajesh Kumar

Hot this week

Shimla Secretariat News: नए सीएम कार्यालय के लिए सचिवालय में बड़ा बदलाव, अस्थायी दफ्तर से चलेगा कामकाज

Shimla News: हिमाचल प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय के...

Related Articles

Popular Categories