Oriental Insurance का बड़ा मुकाम: सरकारी बीमा कंपनी ने 20,000 करोड़ का ग्रॉस प्रीमियम किया पार

Insurance News: सरकारी कंपनी ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ग्रॉस प्रीमियम में 20,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि यह उपलब्धि पॉलिसीधारकों, इंटरमीडियरीज और स्टेकहोल्डर्स के ओआईसीएल और पूरे सार्वजनिक क्षेत्र के बीमा संस्थानों में बढ़ते भरोसे को दर्शाती है।

वित्तीय समावेशन के लक्ष्य से मेल खाती उपलब्धि

मंत्रालय नेकहा कि यह उपलब्धि 2047 तक सभी के लिए बीमा सुनिश्चित करने (फाइनेंशियल इनक्लूजन) और जोखिम संरक्षण तंत्र तक व्यापक पहुंच बनाने के सरकार के बड़े उद्देश्य से मेल खाती है। यह वृद्धि ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट (जीपीए), हेल्थ, फायर और मोटर इंश्योरेंस पोर्टफोलियो से मिले मजबूत योगदान के कारण हुई है। कंपनी ने हाल के वर्षों में ओरिएंटल संपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा, ड्रोन इंश्योरेंस, इवेंट इंश्योरेंस और कस्टम ड्यूटी इंश्योरेंस जैसे ऑफर के साथ अपने प्रोडक्ट सूट को मजबूत किया है।

आगे की योजनाएं और नवाचार

कंपनीने कहा कि वह बदलते जोखिम माहौल और देश की प्राथमिकताओं के अनुरूप सुरक्षा पैरामीट्रिक इंश्योरेंस पॉलिसी, नील डेप्रिसिएशन कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसी (जिसमें लॉन्ग-टर्म वेरिएंट शामिल है) और श्योरिटी बॉन्ड इंश्योरेंस जैसे नए समाधान लाने के लिए तैयार है। वित्तीय सेवा विभाग ने ओरिएंटल इंश्योरेंस के कर्मचारियों की परिचालन उत्कृष्टता और ग्राहक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की है।

सरकार का समर्थन जारी

सरकार नेकहा कि वह देश के हित में सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों की पहुंच बढ़ाने, नए तरीके अपनाने और सेवा वितरण को मजबूत करने के प्रयासों में अपना लगातार समर्थन दोहराती है। यह उपलब्धि सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों की बढ़ती विश्वसनीयता और ग्राहकों के बीच बढ़ते भरोसे को दर्शाती है। फिलहाल कंपनी नए उत्पादों और सेवाओं के साथ अपने बाजार विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories