Shreyas Iyer T20I Captain: बीसीसीआई का सबसे बड़ा धमाका, सूर्या की छुट्टी, श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान

Cricket News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार को एक बहुत बड़ा फैसला लेते हुए सबको चौंका दिया है। धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। खराब बैटिंग फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने के बाद बीसीसीआई ने यह आधिकारिक घोषणा की है।

सूर्या की छुट्टी और श्रेयस अय्यर को मिली कमान

बीसीसीआई चयन समिति ने शनिवार को मुंबई मुख्यालय में एक अहम बैठक बुलाई थी। इसमें श्रेयस अय्यर को नए कप्तान के तौर पर जिम्मेदारी सौंपने का फैसला हुआ। अय्यर इस महीने के अंत में शुरू होने वाले यूके दौरे से टीम की कमान संभालेंगे। वे आगामी जून-जुलाई में होने वाले आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर अगुवाई करेंगे।

विश्व कप जिताने के कुछ महीनों बाद ही सूर्यकुमार यादव को बड़ा झटका लगा है। चयनकर्ताओं ने खराब फॉर्म के चलते सूर्या को टी20 टीम से पूरी तरह बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उनके स्थान पर युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा को भारतीय टीम का नया उपकप्तान नियुक्त करके बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को पहली बार मिला मौका

इस बड़े बदलाव के बीच युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सीनियर राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। वे आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे और आगामी एशियन गेम्स में खेलते नजर आएंगे। वहीं, एशियन गेम्स के लिए चुनी गई बेहद मजबूत टीम में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी जगह दी गई है।

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी कप्तानी में खिताब जिताया है। उनके इसी बेहतरीन लीडरशिप रिकॉर्ड और घरेलू प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें कप्तान बनाया गया है। अगले दो साल के विजन के लिए श्रेयस इसके पूरी तरह हकदार हैं।

चयनकर्ताओं ने तिलक वर्मा की प्रतिभा पर जताया भरोसा

अजीत अगरकर ने तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाने के फैसले का पूरा समर्थन किया। उन्होंने कहा कि तिलक ने विश्व कप में कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण पारियां खेली थीं। उनकी प्रतिभा और जगह को लेकर सिलेक्टर्स के मन में कोई शक नहीं है। इस जिम्मेदारी से उन्हें भविष्य के लिए बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे की टीम में श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है। एशियन गेम्स की टीम में रवि बिश्नोई और हर्षित राणा को अतिरिक्त मौका मिला है।

Author: Prem Sharma

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories