ट्रंप के 10 दिन की मोहलत पर ईरान ने दिया करारा जवाब- ‘कोई अल्टीमेटम नहीं दे सकता’

World News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों को 10 दिनों के लिए रोकने की घोषणा की है। ट्रंप की इस घोषणा के बाद ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने प्रतिक्रिया दी है। गालिबाफ ने ईरान की सेनाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके बलिदानों ने ऐतिहासिक जीत का रास्ता साफ कर दिया है। 64 वर्षीय गालिबाफ को राष्ट्रपति का बेहद करीबी माना जाता है।

‘ईरान को कोई नहीं दे सकता अल्टीमेटम’

मोहम्मद बाकर गालिबाफ नेएक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “ईरान राष्ट्र के नायकों! सड़कों पर आपकी 25 रातों की मौजूदगी और सशस्त्र बलों के बलिदानों ने प्यारे ईरान के लिए एक ऐतिहासिक जीत के हालात पैदा कर दिए हैं।” उन्होंने कहा, “कोई भी ईरान और ईरानी लोगों को अल्टीमेटम नहीं दे सकता। आपके बच्चे जीत के तक इस अवसर को हाथ से नहीं जाने देंगे।” गालिबाफ का यह बयान ट्रंप द्वारा हमलों को स्थगित करने की घोषणा के तुरंत बाद आया है।

ईरान ने किया सशस्त्र बलों का समर्थन

गालिबाफ नेअपने बयान में ईरान के सशस्त्र बलों और नागरिकों के प्रतिरोध की सराहना की। उन्होंने कहा कि ईरानी जनता की 25 रातों की मौजूदगी और सैनिकों के बलिदान ने देश के लिए एक ऐतिहासिक जीत की स्थिति बना दी है। उनका यह बयान ईरान की सरकार के सख्त रुख को दर्शाता है कि वह अमेरिकी दबाव के आगे झुकने को तैयार नहीं है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच बयानबाजी जारी है और क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। ट्रंप ने अपने बयान में दावा किया था कि यह फैसला ईरान सरकार के अनुरोध पर लिया गया है, जबकि ईरान ने इस तरह के किसी अनुरोध से इनकार किया है।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories