कार का क्लच जल्दी खराब हो रहा है? ये छोटी सेटिंग बढ़ा सकती है इसकी उम्र

Auto News: कार चलाते समय लोग अक्सर इंजन, माइलेज या ब्रेक जैसी चीजों पर ध्यान देते हैं, लेकिन क्लच सिस्टम को नजरअंदाज कर देते हैं। यही वजह है कि कई बार क्लच अचानक खराब हो जाता है और लोगों को भारी खर्च उठाना पड़ता है। क्लच कार के सबसे जरूरी पार्ट्स में से एक है जो इंजन और गियर बॉक्स के बीच तालमेल बनाकर ड्राइविंग को स्मूद बनाता है।

क्लच पैडल फ्री प्ले क्यों है जरूरी?

क्लच पैडल काफ्री प्ले वह दूरी होती है, जहां तक पैडल दबाने पर कोई रेजिस्टेंस महसूस नहीं होता। यदि यह सही नहीं है तो क्लच सिस्टम पर सीधा असर पड़ता है। फ्री प्ले कम होने पर क्लच हमेशा थोड़ा दबा रहेगा, जिससे प्लेट जल्दी घिसेगी। ज्यादा फ्री प्ले होने पर गियर बदलने में दिक्कत और झटके महसूस होंगे। सही फ्री प्ले क्लच प्लेट और प्रेशर प्लेट को सुरक्षित रखता है। आमतौर पर 10 से 25 मिमी तक का फ्री प्ले सही माना जाता है, हालांकि यह कार के मॉडल पर भी निर्भर करता है।

क्लच पैडल की हाइट का क्या पड़ता है असर?

क्लच पैडल कीऊंचाई ड्राइविंग कंफर्ट और क्लच के काम करने के तरीके दोनों को प्रभावित करती है। ज्यादा ऊंचा पैडल होने पर क्लच जल्दी इंगेज हो जाता है और पार्ट्स जल्दी घिसते हैं। पैडल की हाइट बहुत नीचे होने पर क्लच पूरी तरह डिसएंगेज नहीं होता, जिससे गियर घिस सकते हैं। सही हाइट पर पैडल होने से गियर शिफ्टिंग स्मूद रहती है। ज्यादातर कारों में क्लच पैडल की हाइट 5 से 7 इंच के बीच सही मानी जाती है।

गलत सेटिंग से क्या हो सकता है नुकसान?

अगर क्लच पैडल कीहाइट और फ्री प्ले सही नहीं है तो क्लच स्लिप होना, गियर बदलने में दिक्कत आना, इंजन पर एक्स्ट्रा दबाव और क्लच प्लेट व अन्य पार्ट्स जल्दी खराब होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं को नजरअंदाज करने पर क्लच पूरी तरह खराब हो सकता है, जिसकी रिपेयरिंग बहुत महंगी पड़ सकती है।

कैसे बढ़ाएं क्लच की लाइफ?

क्लच कीलाइफ बढ़ाने के लिए बेवजह क्लच पर पैर रखकर न चलाएं। ब्रेक लगाते समय हर बार क्लच न दबाएं। सिग्नल पर गाड़ी न्यूट्रल में रखें। चढ़ाई पर क्लच की बजाय हैंड ब्रेक का इस्तेमाल करें। क्लच सिस्टम फ्रिक्शन पर काम करता है, इसलिए इसमें घिसाव होना तय है, लेकिन सही सेटिंग रखने से इसकी लाइफ काफी बढ़ाई जा सकती है। समय-समय पर क्लच की सेटिंग चेक करवाना भी जरूरी है।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories