IPL News: आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए राहत भरी खबर है। जसप्रीत बुमराह टीम में शामिल हो गए हैं और रविवार को होने वाले पहले मैच के लिए पूरी तरह फिट हैं। शुक्रवार शाम बुमराह मुंबई इंडियंस के होटल पहुंचे, जिससे उनके पहले मैच में खेलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। यह खबर मुंबई और उसके समर्थकों के लिए बड़ी राहत है।
बेंगलुरु में CoE जाने से बढ़ गई थी चिंता
रविवार 29 मार्च कोमुंबई के वानखेडे स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच सीजन का दूसरा मैच खेला जाना है। मगर इस मैच से करीब तीन दिन पहले तक बुमराह टीम के साथ नहीं जुड़े थे। वह अचानक बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) पहुंच गए थे, जिससे चोट की आशंका बढ़ गई थी। फैंस को डर सताने लगा था कि कहीं बुमराह पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।
ब्रेक के बाद टीम में हुई वापसी
बुमराह 8 मार्च कोहुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के बाद से ब्रेक पर थे। मुंबई इंडियंस ने वर्ल्ड कप फाइनल का हिस्सा रहे अपने खिलाड़ियों को एक्स्ट्रा ब्रेक दिया था। कप्तान हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा पहले ही टीम में लौट आए थे। बुमराह के CoE जाने के बाद 5 दिन तक वहां रहने से चोट की आशंका बढ़ गई थी, लेकिन अब साफ हो गया है कि यह रुटीन प्रक्रिया का हिस्सा था।
पूरे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहेंगे बुमराह
क्रिकबज कीरिपोर्ट के अनुसार, बुमराह पूरे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहेंगे। उनकी टीम में वापसी मुंबई इंडियंस के लिए खिताब जीतने की राह में बड़ी खबर है। वहीं आईपीएल 2026 के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद अपने स्टार तेज गेंदबाजों के बिना मैदान पर उतरेंगी। मुंबई के फैंस अब रविवार को बुमराह की गेंदबाजी का इंतजार कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस टीम में बुमराह की वापसी से उनकी गेंदबाजी आक्रमण को काफी मजबूती मिलेगी।


