हिमाचल निकाय चुनाव के नतीजों ने उड़ाए होश, सुजानपुर में खुला बीजेपी का खाता, रिकॉर्ड वोटिंग से मची खलबली!

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के 51 नगर निकायों में रविवार को रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ। सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग प्रक्रिया दोपहर तीन बजे शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक करीब 72 फीसदी बंपर मतदान दर्ज किया गया है।

मतदान खत्म होते ही 25 नगर परिषदों और 22 नगर पंचायतों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। सुजानपुर के वार्ड नंबर 1 से भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं सोलन, मंडी, पालमपुर और धर्मशाला नगर निगमों के चुनाव नतीजे 31 मई को घोषित किए जाएंगे।

रिकॉर्ड वोटिंग से टूटे पुराने आंकड़े, ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में बंद

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक अंतिम रिपोर्ट आने के बाद मतदान का कुल आंकड़ा 75 फीसदी पार कर सकता है। इससे पहले साल 2021 के निकाय चुनावों में लगभग 73 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। वोटिंग खत्म होते ही सभी चारों नगर निगमों की ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा में सुरक्षित रख दिया गया है।

प्रदेशभर में वोटिंग को लेकर युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों और दिव्यांगों में भी भारी उत्साह दिखाई दिया। मंडी के मॉडल पोलिंग बूथ पर वरिष्ठ मतदाताओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। वहीं शिमला के रामपुर क्षेत्र में एनसीसी कैडेट्स ने परेड करते हुए दिव्यांग मतदाताओं को वोट दिलाने में मदद की।

वोट डालने जा रहे दो बुजुर्गों की मौत, बीजेपी ने की बड़ी कार्रवाई

मतदान के दौरान चंबा टाउन और जनसली वार्ड से दो बेहद दुखद घटनाएं भी सामने आईं। यहां वोट डालने जा रहे 75 वर्षीय अंजन शर्मा और एक अन्य 66 वर्षीय बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इन हादसों के बावजूद सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें लगी रहीं।

इधर चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता पर बहुत सख्त कदम उठाया है। ठियोग नगर परिषद चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बड़ी कार्रवाई की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने महासू संगठनात्मक जिला कार्यालय सचिव सतविन्द्र सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Author: Sunita Gupta

Hot this week

Related News

Popular Categories