देहरा निकाय चुनाव में सीएम सुक्खू की पत्नी ने पलटी बाजी, भाजपा का 15 साल पुराना मजबूत किला हुआ ध्वस्त

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में कांगड़ा जिले के देहरा से सबसे बड़ा उलटफेर सामने आया है। यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की विधायक पत्नी कमलेश ठाकुर का राजनीतिक जादू चल गया है। कांग्रेस ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए देहरा नगर परिषद पर शानदार जीत दर्ज की है।

- Advertisement -

देहरा में टूटा भाजपा का बरसों पुराना तिलिस्म

देहरा नगर परिषद सीट पर पिछले 15 साल से भारतीय जनता पार्टी का एकछत्र राज था। इस बार कांग्रेस पार्टी ने मुख्य विपक्षी दल भाजपा के इस मजबूत तिलिस्म को पूरी तरह तोड़ दिया है। इस करारी हार के बाद भाजपा यहां केवल दो सीटों पर ही सिमट कर रह गई।

चुनाव में सबसे चर्चित और कड़ा मुकाबला देहरा के वार्ड नंबर-3 में देखने को मिला। यहां तीन बार नगर परिषद की अध्यक्ष रह चुकीं दिग्गज भाजपा नेता सुनीता कुमारी चुनाव हार गईं। उन्हें कांग्रेस समर्पित मजबूत उम्मीदवार नरेश कुमार ने बेहद रोमांचक मुकाबले में शिकस्त देकर बड़ा उलटफेर किया।

देहरा नगर परिषद के सभी 7 वार्डों में इस बार कुल 74.55 प्रतिशत भारी मतदान हुआ था। अंतिम नतीजों में कांग्रेस ने 5-2 के बड़े अंतर से शानदार जीत हासिल की है। इस एकतरफा मुकाबले ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विधायक कमलेश ठाकुर का राजनीतिक कद काफी बढ़ा दिया है।

- Advertisement -

जीत के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया आभार

इस बड़ी जीत पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले की प्रबुद्ध जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि देहरा सहित पांच शहरी निकायों में कांग्रेस की प्रचंड जीत ने साबित कर दिया कि अब राज्य में विपक्ष की झूठ और अफवाह की राजनीति बिल्कुल नहीं चलने वाली है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जनता ने एक बार फिर उनके विकास, अटूट विश्वास और जनसेवा के मॉडल पर मुहर लगाई है। देहरा मुख्यमंत्री का ससुराल भी है। चुनाव जीतने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में निष्ठा चंबियाल, उपासना सूद, किरण देवी, मलकीयत परमार और किरण शर्मा शामिल हैं।

Author: Sunita Gupta

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles