पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, अगर आपके खाते में नहीं आए 2000 रुपये तो तुरंत अपनाएं यह आसान तरीका

- Advertisement -

Himachal Pradesh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने शनिवार को पश्चिम बंगाल से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।

इस खास सरकारी स्कीम का फायदा हिमाचल प्रदेश के लाखों किसानों को भी मिला है। राज्य के करीब 8.05 लाख लाभार्थी किसानों के बैंक अकाउंट में 161 करोड़ रुपये की बड़ी रकम ट्रांसफर की गई है। सभी पात्र किसानों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी डीबीटी के जरिए दो-दो हजार रुपये सीधे भेजे गए हैं

- Advertisement -

खाते में पैसे नहीं आए तो अपनाएं यह आसान तरीका

अगर किसी किसान भाई के मोबाइल फोन पर पैसा ट्रांसफर होने का मैसेज नहीं आया है, तो वे परेशान न हों। इसके समाधान के लिए आप तुरंत नजदीकी एटीएम पर जाकर मिनी स्टेटमेंट निकाल सकते हैं। इसके अलावा किसान अपने पास के बैंक ब्रांच में जाकर भी बैलेंस के बारे में आसानी से पता कर सकते हैं।

केंद्र सरकार ने इस कल्याणकारी पीएम किसान योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की थी। इस योजना के अंतर्गत योग्य किसानों को हर साल कुल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह पूरी राशि दो-दो हजार रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

Reported By: Sunita Gupta

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles