2027 चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा हमला, दादरी रैली में बोले- 7 एयरपोर्ट में से 6 बंद, मेट्रो हमारी सरकार ने बनाई

Uttar Pradesh News: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को गौतमबुद्ध नगर के दादरी में आयोजित समाजवादी समानता भाईचारा रैली में उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने 7 एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, जिनमें से 6 बंद हो गए।

भाजपा की रैली पर तंज, बोले- लोगों को लाया गया था

अखिलेश यादव नेकहा कि उनकी रैली की चर्चा ने कई लोगों के होश उड़ा दिए। उन्होंने भाजपा की रैली पर तंज कसते हुए कहा कि कल जो रैली हुई, उसमें लोग आए नहीं थे बल्कि लाए गए थे। उन्होंने कहा कि जो पार्टी खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है, उसे सरकारी महकमों का सहारा लेना पड़ा। अखिलेश ने बिना नाम लिए पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि वह नोएडा न आने को अंधविश्वास बताते हैं।

मेट्रो समाजवादी पार्टी ने बनाई, बताया PDA का मतलब

अखिलेश यादव नेदावा किया कि जिस मेट्रो में बैठकर उद्घाटन किया गया, वह समाजवादी पार्टी की सरकार ने बनाई। उन्होंने कहा कि दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा को सपा सरकार ने जोड़ा। अखिलेश ने समझाया कि PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) इसलिए बना है क्योंकि इन लोगों का सम्मान छीना जाता है। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक आंदोलन है और उनका शासन लाना है। उन्होंने कहा कि 5% लोग 95% का शोषण कर रहे हैं और संविधान ही 95% का रक्षक है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के झंडे उतरे हैं और आगे सत्ता से उतारा जाएगा।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories