LPG, PNG, CNG और LNG में क्या अंतर है? जानें कहां होता है इनमें से किसका इस्तेमाल

- Advertisement -

Fuel News: मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के कारण देश में एलपीजी, पीएनजी, सीएनजी और एलएनजी को लेकर चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एलपीजी की किल्लत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, जिसका असर किचन से लेकर गाड़ियों की रफ्तार और रोजगार पर भी हो रहा है। सरकार इस समस्या को दूर करने के लिए कदम उठा रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन चारों गैसों के बीच क्या अंतर है? आइए जानते हैं।

LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस)

एलपीजीहमारे रोजमर्रा के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। इसका पूरा नाम लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस है। यह प्रोपेन और ब्यूटेन गैस से मिलकर बनती है। कच्चे तेल को साफ करने के दौरान यह गैस निकलती है, जिसे भारी दबाव डालकर लिक्विड गैस में बदल दिया जाता है। इसके बाद इसे सिलेंडर में भरा जाता है। भारत में जनवरी 2026 तक लगभग 332.1 मिलियन घरेलू एलपीजी कनेक्शन हैं। इसका उपयोग मुख्य रूप से खाना पकाने में किया जाता है।

- Advertisement -

PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस)

पीएनजीका पूरा नाम पाइप्ड नेचुरल गैस है। यह गैस सिलेंडर के जरिये नहीं, बल्कि पाइपलाइन के माध्यम से घरों में पहुंचती है। इसमें मीथेन गैस (CH4) और हाइड्रोकार्बन मौजूद होते हैं। यह एलपीजी सिलेंडर के मुकाबले अधिक सुरक्षित मानी जाती है। भारत में नवंबर 2025 तक लगभग 1.58 करोड़ पीएनजी कनेक्शन हैं। इसकी आपूर्ति पॉलीइथाइलीन, कार्बन स्टील और गैल्वेनाइज्ड आयरन पाइप के जरिये की जाती है।

CNG (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस)

सीएनजीका पूरा नाम कंप्रेस्ड नेचुरल गैस है। इसमें लगभग 93 प्रतिशत तक मीथेन पाया जाता है। यह अन्य गैसों के मुकाबले कम प्रदूषण फैलाती है और किफायती भी है। सीएनजी का इस्तेमाल कारों और भारी ट्रकों में आसानी से किया जा सकता है। यह गाड़ी के पुर्जों को लंबे समय तक जीवित रखती है और इसके रखरखाव की लागत भी कम आती है।

LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस)

एलएनजीका पूरा नाम लिक्विफाइड नेचुरल गैस है। इस गैस को जहाज के द्वारा लाया जाता है। इसे सुरक्षित लाने के लिए -162°C तक ठंडा किया जाता है, जिससे यह लिक्विड में बदल जाती है और इसका आयतन बेहद कम हो जाता है। एलएनजी का इस्तेमाल खाना पकाने, औद्योगिक प्रक्रियाओं, बिजली उत्पादन के साथ-साथ रेलवे और जहाजों में किया जाता है। इन चारों गैसों के अलग-अलग उपयोग और विशेषताएं हैं। फिलहाल देश में एलपीजी संकट के बीच सरकार पीएनजी को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

रजनीकांत की आगामी फिल्म थलाइवर 173 का आधिकारिक नाम हुआ धर्मन, सामने आया पहला लुक

Chennai News: सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म थलाइवर 173...

Related Articles