Team India News: साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कुछ ऐसे सितारे नहीं होंगे, जो पिछले टूर्नामेंट में खेल चुके थे। विराट कोहली और रोहित शर्मा के खेलने को लेकर सवाल हैं, वहीं पांच खिलाड़ी ऐसे हैं जो अगले वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होंगे। इनमें से एक दिग्गज रिटायर हो गया, जबकि चार खिलाड़ियों के लिए वनडे टीम का सफर लगभग खत्म हो गया है।
रविचंद्रन अश्विन: संन्यास ले चुके दिग्गज
रविचंद्रन अश्विन वर्ल्ड कप 2023 काहिस्सा थे लेकिन उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला। दिसंबर 2024 में अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। अब वह 2027 के वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होंगे।
सूर्यकुमार यादव: टी20 कप्तान के लिए वनडे की राह मुश्किल
भारत कोटी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछले वर्ल्ड कप का हिस्सा थे, लेकिन उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। फाइनल के बाद से उनकी वनडे टीम में वापसी नहीं हुई है और अब यह संभव नहीं लगता।
मोहम्मद शमी: फिटनेस और विवाद के बाद वापसी मुश्किल
वर्ल्ड कप 2023 मेंभारत के सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सिर्फ 7 मैचों में 24 विकेट झटके थे। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से फिटनेस और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर से हुए विवाद के बाद उनकी टीम में वापसी नहीं हुई है।
शार्दुल ठाकुर: वनडे टीम से दूर, वापसी असंभव
बॉलिंग ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर पिछलेवर्ल्ड कप में स्क्वॉड का हिस्सा थे, लेकिन तीन मैचों में नाकाम रहे। उसके बाद से उनकी वनडे टीम में वापसी नहीं हुई है। शार्दुल ने 2027 में खेलने की इच्छा जताई है, लेकिन अब यह लगभग असंभव है।
रवींद्र जडेजा: युवा खिलाड़ियों के आगे घट रही जगह
फिटनेस और फील्डिंग मेंअभी भी जडेजा का कोई जवाब नहीं है, लेकिन पिछले कुछ सालों से वनडे में बैटिंग और बॉलिंग में वह बेअसर साबित हुए हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों में उन्होंने सिर्फ 43 रन बनाए और कोई विकेट नहीं लिया। अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर की बढ़ती अहमियत के सामने जडेजा के लिए जगह बनाना मुश्किल हो सकता है। ये पांचों दिग्गज 2027 के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। फिलहाल टीम मैनेजमेंट नए खिलाड़ियों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

