वेद इंटरनेशनल स्कूल में इन्वेस्टीचर सेरेमनी का भव्य आयोजन, नव-निर्वाचित छात्र परिषद को दिलाई गई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

Meerut News: वेद इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को वार्षिक इन्वेस्टीचर सेरेमनी-2026 का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दा आर्यन स्कूल के मैनेजर अक्षय सिंह रहे। स्कूल मैनेजमेंट ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य छात्रों में लीडरशिप की भावना का विकास करना था।

- Advertisement -

समारोह का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद स्कूल के चेयरमैन अजीत कुमार, चेयरपर्सन बेबी विहान और निदेशक प्रशासन सलीम ने नव-निर्वाचित स्टूडेंट काउंसिल के मेंबर्स को सेश और विशिष्ट बैज पहनाए। सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।

सच्चा नेतृत्व अनुशासन और ईमानदारी से ही संभव है

अकेडमिक डायरेक्टर राजेंद्र कुमार गुप्ता और करुणा विहान ने भी छात्रों का उत्साह बढ़ाया। मुख्य अतिथि अक्षय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सच्चा नेतृत्व हमेशा कड़े अनुशासन, ईमानदारी और जिम्मेदारी से ही तय होता है। स्टूडेंट काउंसिल के नए लीडर्स को उन्होंने भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।

इस वर्ष स्टूडेंट काउंसिल में वंशिका को हेड गर्ल और काव्या गोयल को वाइस हेड गर्ल की कमान मिली। वहीं नमन धूमरस को हेड बॉय और हितेश को वाइस हेड बॉय नियुक्त किया गया। स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट में प्रियांशु पाल स्पोर्ट्स कैप्टन और शौर्य वाइस कैप्टन बने। यह नई टीम कैंपस में व्यवस्था संभालेगी।

- Advertisement -

हाउस लीडर्स और विभिन्न समितियों के संयोजकों की घोषणा

आयुष अहलावत, रॉबिन सिवाच, केशव और रमन को क्रमशः पटेल, टैगोर, नेहरू और गांधी हाउस का स्पोर्ट्स एम्बेसडर बनाया गया। हाउस कैप्टन्स में वाणी प्रकाश, माही, कनिका और शगुन सैनी चुने गए। वाइस कैप्टन्स में लक्ष्यदीप वत्स, अर्पित अरोड़ा, वंश और वैभव को जिम्मेदारी मिली।

हाउस सेक्रेटरीज के रूप में सूर्यांश, रुद्र प्रताप, इशु नेरलिया और मानसी विहान को चुना गया। अंश शर्मा, अवनी कम्बोज, हर्षवर्धन, नैना, युग, रियान समर, नैतिक अहलावत और मान्या सिंघल को विभिन्न समितियों का संयोजक बनाया गया। मंच का सफल संचालन प्रसिद्ध एंकर निधि मनचंदा ने किया।

इस गरिमामयी समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ शिक्षक राधा शर्मा, पारुल धामा, शिखा बाली, नीलू कपूर, अमित कुमार सिंघल, निधि शर्मा, अखिलेश मिश्रा, अर्जुन सिंह, अमित सिंह और आदिल ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles