Mandi Suspicious Death: सुंदरनगर जलाशय में तैरती मिली 12 दिनों से लापता युवक की लाश, शिनाख्त होते ही परिवार में मचा कोहराम!

- Advertisement -

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के प्रसिद्ध बीएसएल जलाशय से शुक्रवार को एक लापता युवक का शव बरामद हुआ। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

बारह दिनों से लापता था युवक, पानी में तैरता मिला शव

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान आशु उर्फ आशीष के रूप में हुई है। वह सुंदरनगर के खतरवाड़ी गांव का रहने वाला था। आशु पिछले 12 दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता चल रहा था। परिजनों ने बीते 8 जून को बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

- Advertisement -

शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे स्थानीय लोगों ने जलाशय के पानी में एक शव को बहते हुए देखा। इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीएसएल परियोजना के कर्मचारियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज, जांच में जुटी पुलिस

घटना की खबर मिलते ही आशु के पिता दयाराम और बहन पूजा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कपड़ों और हुलिए के आधार पर शव की शिनाख्त की, जिसके बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

मंडी के एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हादसे और हत्या सहित हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Author: Sunita Gupta

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles