Jharkhand Weather: रांची में आंधी-बारिश से मौसम हुआ सुहावना, 19 मई तक पूरे राज्य में यलो अलर्ट जारी

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बुधवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। दोपहर और देर रात हुई तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। हालांकि, इस दौरान तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने से जनजीवन भी प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने आगामी 19 मई तक पूरे राज्य के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

- Advertisement -

उत्तर-पूर्वी जिलों के लिए विशेष चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अगले दो दिनों तक मौसम का कड़ा रुख देखने को मिल सकता है। देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह और साहिबगंज जैसे जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने इन क्षेत्रों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

अगले कुछ दिनों के तापमान का पूर्वानुमान

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान पाकुड़ के अमरापाड़ा में सर्वाधिक 52 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के मुताबिक, 14 से 16 मई के बीच अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है। इसके बाद 17 और 18 मई को पारे में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। बुधवार को डाल्टनगंज में सबसे अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जबकि रांची के नामकुम में न्यूनतम पारा 19.8 डिग्री दर्ज हुआ।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles