हरियाणा में बड़ा हादसा: रोहतक में नहर में नहाते समय बिहार के दो सगे भाई डूबे, भिवानी में भी एक की मौत

Rohtak News: हरियाणा के रोहतक और भिवानी जिलों में शनिवार को नहर में नहाने के दौरान दर्दनाक हादसे सामने आए हैं। रोहतक के बोहर गांव में जवाहर लाल नेहरू नहर में नहाने गए बिहार के दो सगे भाई प्रदीप और कुलदीप गहरे पानी में डूब गए। देर शाम तक एनडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी रही।

- Advertisement -

अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी कंवलजीत ने बताया कि बिहार के मधुबनी निवासी दलीप सिंह पिछले दो साल से बोहर गांव में किराये पर रह रहे हैं। शनिवार दोपहर उनके दोनों बेटे कुलदीप और प्रदीप गांव के पास से गुजर रही नहर पर नहाने गए थे, जहां यह भयानक हादसा हो गया।

छोटे भाई को बचाने के लिए बड़े भाई ने भी नहर में लगा दी छलांग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोहर गांव के पुल के पास नहाते समय छोटे भाई प्रदीप का अचानक पैर फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद बड़े भाई कुलदीप ने उसे बचाने के लिए तुरंत पानी में छलांग लगा दी, लेकिन पानी गहरा होने के कारण दोनों ही डूब गए।

नहर में पानी का बहाव बहुत तेज और गहराई ज्यादा होने के कारण शनिवार रात तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की देखरेख में रविवार सुबह से दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -

भिवानी की जूई नहर में डूबा युवक, चार बहनों का था इकलौता भाई

दूसरी तरफ, भिवानी के लोहानी गांव के पास शनिवार शाम जूई नहर में नहाते समय रोहतक के मोखरा निवासी मंदीप की डूबने से मौत हो गई। वह चार बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस के मुताबिक, 24 वर्षीय मंदीप रोहतक की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और दोपहर में नहाते समय गहरे पानी में चला गया।

दोनों ही मामलों में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गोताखोरों की मदद ली है। गर्मियों के मौसम में नहरों में बढ़ते हादसों को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से गहरे पानी में न जाने की अपील की है। पुलिस ने भिवानी मामले में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles