गुरुग्राम पुलिस मुठभेड़ में रोहतक के तीन युवकों की मौत, परिजनों ने एनकाउंटर को बताया फर्जी

Gurugram News: गुरुग्राम में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई कथित मुठभेड़ में रोहतक के तीन युवकों की मौत हो गई है। पुलिस का दावा है कि ये आरोपी एक व्यापारी से फिरौती मांगने के मामले में शामिल थे। दूसरी ओर, मृतकों के परिजनों ने पुलिस के इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे फर्जी एनकाउंटर बताया है।

- Advertisement -

मृतकों में दो नाबालिग, एक था नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट

इस मुठभेड़ में मारे गए युवकों में दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। इनमें से 17 वर्षीय आर्यन राष्ट्रीय स्तर का जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) खिलाड़ी था, जो राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल भी जीत चुका था। परिजनों के मुताबिक, आर्यन के पिता और दादा उसे रोज सुबह-शाम खुद स्टेडियम में अभ्यास कराने ले जाते थे।

गांव भालौठ में पसरा मातम, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

गुरुग्राम पुलिस की इस कार्रवाई के बाद रोहतक जिले के भालौठ गांव में मातम का माहौल है। मारे गए युवकों में 17 वर्षीय आर्यन, 16 वर्षीय अंकित और नितिन शामिल हैं। परिजनों का आरोप है कि अंकित कांवड़ लेने गया था, जबकि आर्यन का कुछ दिनों पहले अपहरण हुआ था, जिसकी शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।

मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है और सुबह मौत की खबर मिलते ही घरों में चीख-पुकार मच गई। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी निष्पक्ष जांच के उनके बच्चों को मार गिराया। फिलहाल गुरुग्राम पुलिस इस मुठभेड़ को जायज बता रही है, जबकि ग्रामीण और परिजन मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग पर अड़े हैं।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles