रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ देख तनुजा ने कहा- असली हीरो कोई और, 110 परसेंट यही हैं!

Mumbai News: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। समीक्षक अपने रिव्यू पहले ही दे चुके हैं। अब बॉलीवुड के दिग्गज भी इस फिल्म पर अपनी राय दे रहे हैं। हाल ही में वेटरन अभिनेत्री तनुजा ने ‘धुरंधर 2’ देखी। उन्होंने रणवीर सिंह की नहीं, बल्कि फिल्म के एक खास शख्स को ‘असली हीरो’ बताया।

तनुजा ने फिल्म को बताया ‘अमेजिंग और आउटस्टैंडिंग’

82 साल कीतनुजा का रिव्यू वीडियो उनकी छोटी बेटी तनीषा मुखर्जी ने एक्स पर शेयर किया। वीडियो में तनीषा पूछती हैं, “मम्मा, ‘धुरंधर 2’ कैसी लगी?” तनुजा तुरंत जवाब देती हैं, “यह एक अमेजिंग और आउटस्टैंडिंग फिल्म है।”

असली हीरो रणवीर नहीं, बल्कि ये शख्स

तनीषाने आगे सवाल किया, “आपके मुताबिक इस फिल्म का असली हीरो कौन है? रणवीर सिंह या आदित्य धर?” तनुजा ने बिना देर किए कहा, “110 परसेंट फिल्म के असली हीरो डायरेक्टर ही हैं।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दक्षिण के सितारों के बाद अब बॉलीवुड के दिग्गजों की बारी

पहलेदक्षिण सिनेमा के सितारों ने ‘धुरंधर’ की तारीफ की थी। अब बॉलीवुड के वेटरन एक्टर्स भी फिल्म देखकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तनुजा का यह रिव्यू फिल्म की टीम के लिए किसी सम्मान से कम नहीं है। उन्होंने निर्देशक की भूमिका को सबसे अहम बताया।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories