Delhi News: हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। पति वीर साहू से चल रहे कानूनी विवाद और घरेलू हिंसा के आरोपों के बीच उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिर से एंट्री की है। सपना ने एक शानदार वीडियो शेयर किया है, जिसे लोग उनके मौजूदा हालातों से जोड़ रहे हैं।
अदालत से राहत मिलने के बाद आया सपना का वीडियो
दिल्ली की द्वारका कोर्ट से अंतरिम राहत मिलने के बाद सपना ने यह रील अपलोड की है। इस वीडियो क्लिप में वह हरे रंग की खूबसूरत साड़ी पहने हुए आत्मविश्वास के साथ थिरकती नजर आ रही हैं। सपना के चेहरे पर पहले जैसी ही मुस्कान और पुराना अंदाज साफ दिखाई दे रहा है, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
सपना चौधरी ने इस वीडियो के साथ एक बेहद खास कैप्शन लिखकर यूजर्स का ध्यान खींचा है। उन्होंने लिखा, “सुनो सखी… कुछ तो लोग कहेंगे, वरना बेचारे जिंदा कैसे रहेंगे।” उन्होंने आगे लिखा कि लोगों का काम सिर्फ बातें बनाना है, इसलिए तुम बहरी बन जाओ और चेहरे पर हमेशा प्यारी सी स्माइल बनाए रखो।
बदले की भावना और पिशाचिनी वाले पोस्ट से मचा हड़कंप
सपना ने एक और हैरान करने वाली स्टोरी साझा की, जिसने फैंस के बीच नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “अब तक उसने मुझे माशूका नहीं बोला, शायद मैं उसकी पिशाचिनी हूं।” इस अजीबोगरीब बयान के सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं और इसे उनके वैवाहिक कलह का हिस्सा मान रहे हैं।
रविवार को डांसर ने अपनी भड़ास निकालते हुए एक और गंभीर संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, “दूसरों की कमियां निकालकर अपने कैरेक्टर को अच्छा बनाना आजकल का नया ट्रेंड है।” सपना ने आगे लिखा कि वह किसी से बदला लेने में विश्वास नहीं रखती हैं, क्योंकि इंसान को अपने कर्मों का फल यहीं भुगतना पड़ता है।
घरेलू हिंसा के आरोपों पर कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश
सपना चौधरी को दिल्ली की द्वारका महिला अदालत से बड़ी कानूनी सुरक्षा मिल गई है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पति वीर साहू के खिलाफ सख्त अंतरिम निर्देश जारी किए हैं। नए आदेश के मुताबिक, अगली सुनवाई तक वीर साहू सिंगर से किसी भी तरह का डायरेक्ट या इनडायरेक्ट संपर्क नहीं साध पाएंगे।
न्यायालय ने वीर साहू को सपना के घर, ऑफिस और किसी भी पब्लिक इवेंट के पास जाने से भी रोक दिया है। सपना ने अपने पति पर फिजिकल और मेंटल टॉर्चर के संगीन आरोप लगाए हैं। कोर्ट में कई फोटो, वीडियो और ऑडियो क्लिप्स सबूत के तौर पर पेश किए गए हैं, जिसकी अगली सुनवाई आगामी 25 जुलाई को होगी।
Author: Gaurav Malhotra


