Hyderabad News: मेगास्टार राम चरण की मच-अवेटेड स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही तबाही मचा दी है। चार जून को बड़े पर्दे पर उतरी इस फिल्म ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

फिल्म की तूफानी रफ्तार दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर लगातार जारी रही। सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सुपरस्टार राम चरण स्टारर इस फिल्म ने पेड प्रीव्यूज के जरिए ही 18.50 करोड़ रुपये बटोर लिए थे। इसके बाद पहले दिन फिल्म ने 51 करोड़ रुपये की धांसू ओपनिंग की थी।
दूसरे दिन भी फिल्म ने की बंपर कमाई
इस तरह फिल्म का पहले दिन का कुल नेट इंडिया कलेक्शन 69.50 करोड़ रुपये पहुंच गया था। वहीं पहले दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 135 करोड़ रुपये रहा। दूसरे दिन देश भर के सिनेमाघरों में कुल 10,113 शोज के साथ इस फिल्म ने 26.90 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है।
महज दो दिनों के भीतर ‘पेद्दी’ का नेट इंडिया कलेक्शन 96.40 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं इसका ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 114.49 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। दुनियाभर की कमाई यानी वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने दो दिनों में 150.49 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
शानदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म ‘पेद्दी’
डायरेक्टर बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी ‘पेद्दी’ साल 2026 की एक बेहतरीन तेलुगु स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्माण वृद्धि सिनेमाज और आईवीवाई एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है। इसके साथ ही माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने इसे बड़े स्तर पर पेश किया है।

इस धांसू फिल्म में राम चरण के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। इनके अलावा फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे दिग्गज कलाकारों ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है।
Author: Manisha Thakur


