Sushant Singh Rajput Death Anniversary: सुशांत की छठी पुण्यतिथि पर बहन श्वेता ने शेयर की AI फोटो, भावुक पोस्ट देख रो पड़े फैंस

Mumbai News: दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज छठी पुण्यतिथि है। 14 जून 2020 को उनके अचानक निधन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और देशवासियों को झकझोर कर रख दिया था। आज छह साल बाद भी सुशांत अपने करोड़ों फैंस के दिलों में पूरी तरह जिंदा हैं।

इस बेहद भावुक मौके पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने सुशांत की एक एआई (AI) जेनरेटेड ‘राम अवतार’ वाली फोटो भी साझा की है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

बहन श्वेता ने भाई की जिंदादिली और यादों को किया नमन

महज 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए सुशांत को याद करते हुए श्वेता ने लिखा कि छह साल बीत चुके हैं, लेकिन कुछ रूहें समय के दायरे से बहुत बड़ी हो जाती हैं। आज वह सुशांत के जाने के दुख के बजाय उनकी खूबसूरत जिंदगी और जिंदादिली को याद कर रही हैं।

श्वेता ने भाई की बच्चों जैसी जिज्ञासा, तारों, ब्रह्मांड और इंसानी दिमाग के रहस्यों में उनकी गहरी दिलचस्पी का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि सुशांत हर इंसान को बराबर सम्मान देते थे। सुशांत ने सिखाया था कि अगर सफलता के साथ दयालुता न हो, तो उस सफलता का कोई मूल्य नहीं है।

फैंस से की सुशांत के विचारों और मूल्यों को अपनाने की अपील

श्वेता ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि इन सालों में उन्होंने महसूस किया है कि सच्चा प्यार समय के किसी नियम को नहीं मानता है। शरीर भले ही हमारी आंखों के सामने न हो, लेकिन एक पवित्र और खूबसूरत आत्मा का गहरा असर हमेशा अनगिनत जिंदगियों पर बना रहता है।

उन्होंने फैंस से अपील की कि सुशांत को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि उनके जाने का दुख मनाना नहीं है। बल्कि उनके उन उच्च मानवीय मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना है, जिनके लिए सुशांत हमेशा खड़े रहे। श्वेता के इस पोस्ट को पढ़कर सुशांत के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार अपनी भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Author: Manisha Thakur

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories