कालियावास में संदिग्ध हालात में नहर में डूबा युवक, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Farrukhnagar News: हरियाणा के फर्रुखनगर क्षेत्र के कालियावास गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में डूबने से मौत हो गई। सोमवार शाम से लापता इस मजदूर का शव अगले दिन मंगलवार को घटनास्थल से ढाई किलोमीटर दूर बरामद हुआ। परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या का संगीन आरोप लगाया है।

- Advertisement -

काम पर जाने के बजाय दोस्तों संग गया था नहर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 32 वर्षीय अशोक के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर का रहने वाला था। अशोक यहां कालियावास में अपने बेटे और भतीजे के साथ रहकर मजदूरी करता था। सोमवार शाम को वह काम के बजाय दो दोस्तों के साथ निकला था।

नहर के किनारे बैठकर तीनों ने एक साथ पी थी शराब

जब अशोक देर रात तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार शाम को उसका शव पानी में तैरता मिला। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसके दोनों साथियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने माना कि सोमवार शाम को तीनों ने नहर के पास बैठकर शराब पी थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी अगली कानूनी कार्रवाई

हिरासत में लिए गए युवकों का दावा है कि वे शराब पीने के बाद अशोक को वहीं छोड़कर चले गए थे। दूसरी ओर, परिजनों का आरोप है कि उन्होंने अशोक की हत्या कर शव को नहर में फेंका है। फर्रुखनगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच तेज कर दी है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

FBI जांच में नाम आने के बाद पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होशियारपुर के SHO सस्पेंड

Hoshiarpur News: पंजाब पुलिस ने होशियारपुर जिले के टांडा थाना के एसएचओ निरीक्षक गुरिंदरजीत सिंह नागरा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। विभाग ने उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया है। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के एक बड़े आरोपपत्र में उनका नाम आने के बाद यह कड़ी कार्रवाई की गई है। एफबीआई के ‘ऑपरेशन हार्ड […]

Delhi-Dehradun Elevated Road: पांच ट्रक खराब होने से थमा ट्रैफिक, डाट मंदिर के पास रूट डायवर्ट

Dehradun News: दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड पर बुधवार को यातायात...

Related Articles