दिल्ली के अस्पताल से भागा कैदी 48 घंटे में गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने हिमाचल के ऊना से दबोचा

- Advertisement -

Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने अस्पताल के वेंटिलेशन होल से फरार हुए एक शातिर अंडरट्रायल कैदी को मात्र 48 घंटे के भीतर हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से दोबारा गिरफ्तार कर लिया है।

बीमारी का नाटक कर जीबी पंत अस्पताल से हुआ था फरार

आरोपी पवन भल्ला (26 वर्ष) ने रोहिणी जेल में बंद रहने के दौरान जानबूझकर कोई अज्ञात पदार्थ खा लिया था। खुद को बीमार दिखाने के बाद उसे पहले अंबेडकर अस्पताल और फिर जीबी पंत अस्पताल रेफर किया गया। वहां 26 जून की शाम वह बाथरूम का बहाना बनाकर भाग निकला।

- Advertisement -

कैदी के इस तरह भागने के बाद आईपी एस्टेट पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत नया केस दर्ज किया गया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर महिपाल सिंह और एसीपी सतेंद्र मोहन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तुरंत आरोपी की तलाश के लिए एक बड़ा फील्ड ऑपरेशन शुरू किया।

हिमाचल के वेयरहाउस में लोडिंग का काम करने लगा था आरोपी

पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर 28 जून को आरोपी को ऊना के जितपुर बेहड़ी इलाके से दबोच लिया। पूछताछ में पवन ने बताया कि अस्पताल से भागकर वह सीधे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन गया और ट्रेन पकड़कर हिमाचल भाग गया था।

वह ऊना में अपने एक पुराने परिचित के घर पर छिपा हुआ था। वहां अपनी पहचान छिपाकर गुजारा करने के लिए वह एक स्थानीय वेयरहाउस में सामान की लोडिंग और अनलोडिंग का काम करने लगा था। आरोपी मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले का रहने वाला है और उस पर पहले से तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles