इंस्टाग्राम का धमाका: अब हर फोटो के लिए लिख सकेंगे अलग कैप्शन, बदल जाएगा पोस्ट करने का अंदाज

Technology News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक बेहद शानदार और क्रांतिकारी फीचर पेश किया है। अब यूजर्स एक ही कैरोसेल पोस्ट के अंदर अलग-अलग स्लाइड्स (फोटोज या वीडियोज) पर सेपरेट यानी अलग-अलग कैप्शन जोड़ सकेंगे। इस नए फीचर को ‘मल्टीपल कैप्शन्स ऑन ए कैरोसेल’ नाम दिया गया है।

क्रिएटर्स की बदलेगी दुनिया, अब तक था केवल एक कैप्शन

इंस्टाग्राम के इस नए अपडेट से क्रिएटर्स और रेगुलर यूजर्स के कंटेंट प्रजेंट करने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा। अब तक स्थिति यह थी कि किसी भी कैरोसेल पोस्ट में सिर्फ एक ही मुख्य कैप्शन का सपोर्ट मिलता था। वह सिंगल कैप्शन पोस्ट की हर एक इमेज या वीडियो पर एक समान रूप से लागू होता था।

यह नया फीचर अब क्रिएटर्स को एक ही कैरोसेल पोस्ट के भीतर अलग-अलग इमेजेस या वीडियोज के साथ टेक्स्ट के अलग-अलग हिस्से जोड़ने की बेहतरीन सुविधा देता है। इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी और प्लेटफॉर्म के ऑफिशियल क्रिएटर्स अकाउंट ने इस बड़े फीचर को रोल आउट करने की आधिकारिक जानकारी साझा की है।

भारत में शुरू हुआ रोलआउट, जानिए कैसे काम करेगा फीचर

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यूजर्स एक कैरोसेल पोस्ट क्रिएट करते समय इस नए फंक्शन को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। मल्टीपल फोटोज या वीडियोज सेलेक्ट करने के बाद, उन्हें कैप्शन फील्ड पर टैप करना होगा। वहां जाकर उन्हें ‘मल्टीपल कैप्शन्स’ का एक नया ऑप्शन दिखेगा, जिसे बस इनेबल करना होगा।

इसके बाद इंस्टाग्राम कैरोसेल के अंदर मौजूद हर एक स्लाइड पर एक सेपरेट कैप्शन जोड़ने की इजाजत दे देता है। यह नया फीचर तेजी से रोल आउट होना शुरू हो गया है और भारत में अधिकांश यूजर्स के लिए उपलब्ध भी हो चुका है। यह अपडेट कैरोसेल पोस्ट में कैप्शन डिस्प्ले के तरीके को बदलेगा।

स्वाइप करते ही अपने आप बदल जाएगा कैप्शन का टेक्स्ट

इस अपडेट के बाद पूरी पोस्ट के लिए टेक्स्ट का एक सिंगल ब्लॉक दिखाने के बजाय, इंस्टाग्राम अब स्लाइड-स्पेसिफिक कैप्शन प्रजेंट करेगा। इसका मतलब यह है कि यूजर स्क्रीन पर अभी जो भी इमेज या वीडियो देख रहा होगा, कैप्शन का टेक्स्ट भी उसी के हिसाब से तुरंत स्क्रीन पर बदल जाएगा।

कंपनी ने बताया कि यह अपडेट कैरोसेल में पर्सनल फोटोज और वीडियोज के साथ इंफॉर्मेशन को आसान तरीके से प्रजेंट करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह क्रिएटर्स को उस कंटेंट को आर्गेनाइज करने के लिए ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी देता है जो सीक्वेंशियल स्टोरीटेलिंग या किसी खास विजुअल एक्सप्लेनेशन पर बेस्ड होते हैं।

स्टेप-बाय-स्टेप ट्यूटोरियल और ट्रैवल पोस्ट्स के लिए वरदान

यह नया बदलाव खासकर उन कंटेंट फॉर्मेट्स के लिए बहुत उपयोगी साबित होने वाला है जो स्टेप-बाय-स्टेप नरेशन पर निर्भर करते हैं। यह फीचर ऑनलाइन कुकिंग ट्यूटोरियल्स, ट्रैवल पोस्ट्स, प्रोडक्ट शोकेस और ऐसे दूसरे तमाम क्रिएटिव कंटेंट के लिए काफी काम का साबित हो सकता है जो कई स्लाइड्स में खुलते हैं।

कैरोसेल पोस्ट को ब्रॉडली इंस्टाग्राम के सबसे ज्यादा इंगेजिंग कंटेंट फॉर्मेट्स में से एक माना जाता है, जो अक्सर सिंगल-इमेज पोस्ट्स की तुलना में ज्यादा यूजर इंटरैक्शन जनरेट करते हैं। यह नया फीचर क्रिएटर्स को यूजर्स को अपनी प्रोफाइल पर इंगेज रखने का एक और शानदार मौका प्रदान करता है।

प्रोफाइल ग्रिड रीअरेंज फीचर के बाद मेटा का दूसरा बड़ा दांव

यूजर्स को इंगेज रखने के लिए इस नए फीचर में वे पोस्ट को स्वाइप करने के साथ-साथ धीरे-धीरे अपनी इंफॉर्मेशन को यूजर्स के सामने ला सकते हैं। यह रोलआउट इंस्टाग्राम के एक और हालिया अपडेट के ठीक बाद आया है, जो यूजर्स को कंटेंट डिलीट किए बिना ग्रिड रीअरेंज करने की अनुमति देता है।

ग्रिड रीअरेंज फीचर की मदद से यूजर्स अपने प्रोफाइल ग्रिड पर पुरानी पोस्ट्स को दोबारा डिलीट और पोस्ट किए बिना अपनी मर्जी से आगे-पीछे सेट कर सकते हैं। ये दोनों बड़े बदलाव मिलकर यूजर्स को मेटा (Meta) के इस लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंटेंट आर्गेनाइज और प्रजेंट करने का ज्यादा कंट्रोल देते हैं।

Author: Mohit

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories