Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली के कालकाजी मेट्रो स्टेशन से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां स्टेशन की लिफ्ट के अंदर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने लड़कियों की मौजूदगी में बेहद घिनौनी हरकत कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी गुस्सा है।
यह मामला दिल्ली के सबसे व्यस्त मेट्रो स्टेशनों में से एक कालकाजी का है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। लिफ्ट के भीतर एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया, जिससे वहां मौजूद यात्रियों को भारी मानसिक परेशानी झेलनी पड़ी।
लड़कियों के सामने सरेआम की घिनौनी हरकत
मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट के अंदर कुछ हिंदू लड़कियां सफर कर रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद बुजुर्ग ने समाज को शर्मसार करने वाली हरकत शुरू कर दी। लिफ्ट में मौजूद एक महिला यात्री ने तुरंत हिम्मत दिखाई और इस पूरी शर्मनाक घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।
महिला यात्री ने जब इस घिनौने कृत्य का कड़ा विरोध किया, तो बुजुर्ग के चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिखी। टोकने पर भी आरोपी ने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया। उसने बेहद बेशर्मी भरे लहजे में महिला को चुनौती देते हुए कहा कि जो करना है कर लो, देख लूंगा।
फटकार लगाने पर बिना पछतावे के बोला सॉरी
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में महिला यात्री आरोपी को जमकर फटकार लगाते हुए दिखाई दे रही है। महिला ने जब गुस्से में पूछा कि क्या तुमने कोई गलती नहीं की है, तब आरोपी ने बिना किसी पछतावे के लापरवाही से कहा, “चलो गलती करी, सॉरी।”
बुजुर्ग की इस शर्मनाक हरकत और बदतमीजी का वीडियो इंटरनेट पर आते ही तेजी से फैल गया। सोशल मीडिया यूजर्स दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) और दिल्ली पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Author: Gaurav Malhotra


