World News: ईरान में अमेरिकी ग्राउंड ट्रूप्स उतारने की खबरों के बीच ईरान की ग्राउंड फोर्सेज के कमांडर अमीर सरतीप अली जहांशाही ने ईरान की सीमाओं का दौरा किया। उन्होंने कहा कि ईरान का एक-एक इंच जवानों की होशियारी और तैयारी से महफूज है। दुश्मन की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है और हर हालात से निपटने के लिए हम तैयार हैं। यह तैयारी अमेरिकी सेना से निपटने के लिए की जा रही है।
युद्ध नया मोड़ ले सकता है
अमेरिकाअपनी खतरनाक सैन्य टुकड़ी को मिडिल ईस्ट में तैनात करने वाला है। युद्ध अब नया मोड़ ले सकता है क्योंकि ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता हो नहीं पा रही है। ईरानी संसद के अध्यक्ष गालिबफ ने कहा कि कोई भी ईरान और ईरानी जनता को अल्टीमेटम नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि सड़कों पर 25 रातों की उपस्थिति और सशस्त्र बलों के बलिदान ने ऐतिहासिक विजय के लिए परिस्थितियां तैयार की हैं।
रूस के समर्थन का ईरान ने किया आभार
ईरान केराष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने रूस को धन्यवाद देते हुए कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के संदेश और रूसी जनता का समर्थन हमें इस युद्ध में प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि ईरानी जनता का प्रतिरोध और साहस नए बंधन का वादा करता है जो इस क्षेत्र के देशों द्वारा पूर्वी एशिया की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। ईरान की जनता की ओर से उन्होंने रूस की सरकार और जनता को धन्यवाद दिया।
अमेरिकी सैनिकों पर निशाना
विदेश मंत्रीसैयद अब्बास अराघची ने कहा कि इस युद्ध की शुरुआत से ही, अमेरिकी सैनिक जीसीसी में स्थित सैन्य ठिकानों से भागकर होटलों और दफ्तरों में छिप गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका जीसीसी नागरिकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। अमेरिका के होटल उन अधिकारियों को बुकिंग देने से इनकार कर रहे हैं जो ग्राहकों के लिए खतरा बन सकते हैं। ईरान ने अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। फिलहाल क्षेत्र में तनाव चरम पर है।

