हिमाचल की इस महिला अधिकारी ने सरकारी दफ्तर से निकलकर सीधे रैंप पर मचाया तहलका, सिर पर सजा इंटरनेशनल ब्यूटी क्राउन

Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से महिला सशक्तिकरण की एक बेहद अद्भुत कहानी सामने आई है। आबकारी एवं कराधान विभाग में कार्यरत सहायक आयुक्त शैलजा शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मिसेज यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन ने उन्हें ‘दिवलिशियस मिसेज सीनियर इंडिया यूनिवर्स 2026’ घोषित किया है।

शैलजा शर्मा अपनी शानदार कार्यशैली के लिए विभाग में हमेशा एक चर्चित नाम रही हैं। अब उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में भी अपनी धाक जमा दी है। मंडी के एक होटल में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें इस प्रतिष्ठित खिताब के शानदार ताज से नवाजा गया। इस खबर से पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है।

हॉकी खिलाड़ी पूनम परमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

इस खास कार्यक्रम में विभाग की एक और होनहार महिला अधिकारी को सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय स्तर की पूर्व हॉकी खिलाड़ी पूनम परमार को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वर्तमान में सहायक बिक्री कर अधिकारी के रूप में कार्यरत पूनम को इस प्रतिष्ठित ऑर्गेनाइजेशन ने हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है।

मिसेज यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नरेश मदान ने इस भव्य समारोह का खुद सफल संचालन किया। उन्होंने शैलजा शर्मा को मंच पर सुंदर ताज पहनाया। इसके साथ ही उन्होंने पूनम परमार को आधिकारिक तौर पर ब्रांड एंबेसडर की उपाधि देकर सम्मानित किया। समारोह में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मंडी से हुई महिला सशक्तिकरण के बड़े अभियान की शुरुआत

सीईओ नरेश मदान ने इस मौके पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि इस भव्य समारोह का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में इस खूबसूरत अभियान की शुरुआत मंडी शहर से की है। यह पूरा मंच फैशन, ग्लैमर, व्यक्तित्व विकास और महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित है।

आर्गेनाइजेशन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता के विजेताओं को एक सुनहरा अवसर मिलेगा। इन विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर की ‘दिवाशियस मिसेज इंडिया यूनिवर्स’ प्रतियोगिता के लिए सीधे एंट्री मिलेगी। शैलजा शर्मा और पूनम परमार के प्रयासों को मंच पर खूब सराहा गया। दोनों ने महिलाओं में आत्मविश्वास भरने का काम किया है।

समारोह के आखिरी चरण में मंडी के कई गणमान्य महिला और पुरुष उपस्थित रहे। मिसेज यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन ने कार्यक्रम में आई सभी महिलाओं को एक खास उपहार दिया। संस्था ने महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए ‘प्यार की निशानी’ के तौर पर सबको एक-एक सुंदर स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

Author: Sunita Gupta

Hot this week

Related News

Popular Categories