विराट कोहली और माइकल बेवन छूटे पीछे, ऋतुराज गायकवाड़ ने रचा क्रिकेट इतिहास

Sports News: इंडिया-ए के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने श्रीलंका दौरे पर इतिहास रच दिया है। उन्होंने ट्राई-नेशन वनडे सीरीज के पहले मैच में शानदार शतक जड़ा। इस धमाकेदार पारी की बदौलत गायकवाड़ अब लिस्ट-ए यानी वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा बैटिंग एवरेज वाले दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं।

गायकवाड़ ने 100वें मैच में जड़ा ऐतिहासिक शतक

दाम्बुला में श्रीलंका ए के खिलाफ खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया संकट में थी। उप-कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने मोर्चा संभालते हुए 114 गेंदों में 101 रनों की बेहतरीन पारी खेली। यह मुकाबला उनके लिस्ट ए करियर का 100वां मैच था, जिसे उन्होंने शतकीय पारी खेलकर हमेशा के लिए यादगार बना दिया।

इस यादगार मैच में गायकवाड़ ने अपने करियर का 21वां शतक पूरा किया। इस शतकीय पारी के दम पर उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया। अब लिस्ट-ए क्रिकेट में कम से कम 50 पारियां खेलने वाले बल्लेबाजों में गायकवाड़ का बैटिंग औसत बढ़कर 59.3 हो गया है।

विराट कोहली और माइकल बेवन का रिकॉर्ड टूटा

ऋतुराज गायकवाड़ ने इस मामले में भारतीय दिग्गज विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई महान खिलाड़ी माइकल बेवन को पछाड़ दिया है। लिस्ट-ए क्रिकेट में विराट कोहली का बैटिंग औसत 57.91 और माइकल बेवन का औसत 57.85 है। गायकवाड़ अब इन दोनों महान दिग्गजों से काफी आगे निकल चुके हैं।

युवा बल्लेबाज गायकवाड़ ने अब तक खेले 100 लिस्ट ए मैचों की 96 पारियों में कुल 5,161 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 21 शानदार शतकों के अलावा 19 अर्धशतक भी निकले हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में एक बेहतरीन दोहरा शतक भी दर्ज है, जिसमें उन्होंने नाबाद 220 रन बनाए थे।

Author: Prem Sharma

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories