हार्दिक पांड्या ने निभाया वादा, वानखेड़े के ग्राउंडस्टाफ को किया सम्मानित, दिए तोहफे

Hardik Pandya News: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपने वादे को निभाते हुए वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंडस्टाफ को सम्मानित किया। पांड्या ने गुरुवार को स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को तोहफे देकर आर्थिक मदद भी की। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के दौरान ग्राउंडस्टाफ की मेहनत को याद करते हुए यह कदम उठाया।

वर्ल्ड कप की तैयारी के दौरान मिला था सहयोग

भारतीय क्रिकेट टीम नेहाल ही में टी20 वर्ल्ड कप-2026 का खिताब अपने नाम किया था। इस खिताबी जीत में पांड्या की अहम भूमिका रही थी। पांड्या ने इस वर्ल्ड कप की तैयारी वानखेड़े स्टेडियम में की थी। इस दौरान ग्राउंडस्टाफ ने उनकी तैयारी के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराई और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी। पांड्या ने उनकी मेहनत को सलाम किया था और वादा किया था कि वह उनका कर्ज जरूर चुकाएंगे।

ग्राउंडस्टाफ की मेहनत रंग लाई

पांड्याऔर ग्राउंडस्टाफ की मेहनत आखिर में रंग लाई और भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता। भारतीय टीम लगातार दो वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम है। साथ ही वह अपने घर में वर्ल्ड कप जीतने वाली भी पहली टीम है। पांड्या ने अपने वादे को याद रखा और गुरुवार को ग्राउंडस्टाफ को सम्मानित कर अपना वादा पूरा किया।

अब नजरें IPL खिताब पर

अब हार्दिक पांड्याकी नजरें मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पहला और कुल छठा खिताब दिलाने पर हैं। मुंबई ने साल 2020 के बाद से अभी तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। पांड्या ने अपनी कप्तानी में साल 2022 में गुजरात टाइटंस को खिताब दिलाया था। इसके अगले साल वह गुजरात को फाइनल में भी ले गए थे। हालांकि, 2024 में मुंबई आने के बाद उन्हें कप्तानी सौंप दी गई, लेकिन यहां वह कप्तानी में सफल नहीं हो सके। अब वह इस सूखे को खत्म करने का प्रयास करेंगे। फैंस को उनसे इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories