हार्दिक पंड्या का दिल जीतने वाला कदम, ग्राउंडस्टाफ के हर सदस्य को 10-10 लाख रुपये के चेक बांटे

- Advertisement -

Hardik Pandya News: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपने दिल जीतने वाले अंदाज का एक बार फिर परिचय दिया है। मुंबई के वानखेडे स्टेडियम के ग्राउंडस्टाफ के करीब 10-11 सदस्यों को उन्होंने 10-10 लाख रुपये का चेक दिया। यह राशि उन लोगों को दी गई, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले हार्दिक की तैयारियों के दौरान उनकी मदद की थी।

वादा किया था, उसे निभाया

रिपोर्ट्स केमुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले हार्दिक वानखेडे स्टेडियम में तैयारियों में लगे हुए थे। इस दौरान वह कई बार देर रात तक प्रैक्टिस करते थे, जिसके चलते ग्राउंडस्टाफ को भी ज्यादा देर तक रुकना पड़ता था। लेकिन उन्होंने हार्दिक की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी। तब हार्दिक ने वादा किया था कि जब वह वापस यहां आएंगे तो उन्हें इनाम देंगे। मुंबई इंडियंस के कप्तान ने अपना यह वादा निभाया और आईपीएल 2026 सीजन शुरू होने से पहले यह चेक बांटे।

- Advertisement -

ग्राउंडस्टाफ के साथ खिंचवाई फोटो

मुंबई इंडियंस केएक प्रैक्टिस सेशन के बाद हार्दिक ने उन सभी सदस्यों को 10-10 लाख रुपये के चेक दिए, जिन्होंने प्रैक्टिस के दौरान उनकी मदद की थी। इस दौरान ग्राउंडस्टाफ के सदस्यों ने हार्दिक के साथ फोटो भी खिंचवाई। ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। हर कोई मुंबई इंडियंस के कप्तान की इस पहल की तारीफ कर रहा है।

महंगी लाइफस्टाइल के लिए मशहूर, दिल भी उतना ही बड़ा

हार्दिक पंड्याअपनी महंगी लाइफस्टाइल, महंगी घड़ियों और स्पोर्ट्स कारों के शौक के लिए जाने जाते हैं। कभी-कभी मैदान पर या बाहर अपने बर्ताव के कारण भी वह चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपने दिलदार अंदाज से सभी का दिल जीत लिया है। उनका यह कदम साबित करता है कि हार्दिक सिर्फ एक स्टार क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार और संवेदनशील इंसान भी हैं। फैंस और क्रिकेट जगत में उनकी इस पहल की खूब सराहना हो रही है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles