मंडी में खूनी संघर्ष: घर के बाहर हॉर्न बजाने से रोका तो पिता-पुत्र पर दराट से किया जानलेवा हमला

- Advertisement -

Himachal Pradesh News: मंडी जिले के जोगेंद्रनगर उपमंडल में एक बेहद हैरान करने वाली हिंसक वारदात सामने आई है। यहां शनिवार रात को तीन बेखौफ युवकों ने एक घर पर अचानक धावा बोल दिया। आरोपियों ने वहां मौजूद पिता और उनके युवा बेटे पर तेजधार हथियार दराट से जानलेवा हमला कर दिया।

जोगेंद्रनगर के नेर गांव में कैसे शुरू हुआ विवाद?

यह खौफनाक मामला जोगेंद्रनगर की नेर घरवासड़ा पंचायत के नेर गांव का है। पीड़ित हेमराज रात के समय अपने परिवार के साथ घर में खाना खा रहे थे। इसी दौरान घर के बाहर खड़े कुछ अज्ञात युवकों ने अचानक जोर-जोर से गाड़ी का हॉर्न बजाना और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।

- Advertisement -

जब हेमराज ने बाहर निकलकर युवकों को शांति से समझाने का प्रयास किया, तो आरोपी भड़क गए। वे तुरंत हाथापाई पर उतर आए। अपने पिता को अकेला घिरता देख उनका 20 वर्षीय छोटा बेटा अक्षम उर्फ आदित्य बीच-बचाव करने पहुंचा। तभी हमलावरों ने उस पर दराट से हमला कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच

बेटे को बचाने की कोशिश में पिता हेमराज की बाईं बाजू पर भी गंभीर चोट आई है। वारदात को अंजाम देकर तीनों आरोपी मौके से तुरंत फरार हो गए। पीड़ित परिवार के अनुसार, हमला करने वाले तीनों युवक नजदीकी बस्सी गांव के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान की जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पूरी वारदात पड़ोस में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles