पश्चिमी UP में BJP के बड़े नेता ने खोला मोर्चा, बोले- अपमान का बदला सूद के साथ लूंगा

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमाने लगा है। पश्चिमी यूपी में भारतीय जनता पार्टी के सामने चुनौतियां बढ़ती दिख रही हैं। खास बात यह है कि ये मुश्किलें विपक्ष से नहीं, बल्कि अपने ही नेताओं के बीच की अदावत से पैदा हुई हैं। मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद संजीव बालियान पार्टी के लिए सिरदर्द बन गए हैं।

बालियान ने मंच से कहा- अपमान नहीं भूलूंगा

संजीव बालियान पश्चिमीयूपी में बीजेपी के बड़े हिंदुत्व और जाट नेता हैं। 2024 के चुनाव में हार के बाद उनका आक्रामक रुख बढ़ गया है। मेरठ के सरधना में एक समारोह में उन्होंने बिना नाम लिए अपनी ही पार्टी पर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा, “मैं अपनी हार का बदला सूद के साथ लौटाऊंगा। चुनाव में हार से दुख नहीं, लेकिन साजिश के तहत किए गए अपमान का दुख है। मेरा दो बार अपमान हुआ, मैं भूलने वाला नहीं।”

इशारा संगीत सोम की तरफ, मंच पर मान और बेनीवाल भी मौजूद

बालियान नेभले ही कोई नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा बीजेपी नेता संगीत सोम की तरफ था। हैरानी की बात यह रही कि उस मंच पर पंजाब के सीएम भगवंत मान और बीजेपी छोड़ने वाले हनुमान बेनीवाल भी मौजूद थे। बालियान ने यह भी कहा कि उनके कार्यक्रम में बाधाएं डालने की कोशिश की गई और सब जानते हैं कि यह किसने किया।

जाट बनाम ठाकुर की जंग तेज होने के आसार

पश्चिमीयूपी में बालियान और संगीत सोम बीजेपी के दो बड़े चेहरे हैं। बालियान 2014 और 2019 में मुजफ्फरनगर से सांसद रहे, लेकिन 2024 में हार गए। वहीं, संगीत सोम सरधना से दो बार विधायक रहे और 2022 में चुनाव हार गए। दोनों एक-दूसरे को अपनी हार का जिम्मेदार ठहराते हैं। सूत्रों के अनुसार, संगीत सोम का पलड़ा भारी है क्योंकि राजपूत होने के नाते वह सीएम योगी के करीबी माने जाते हैं। अब जाट-राजपूत की लड़ाई और तेज हो सकती है, जिसका असर 2027 के चुनाव में दिखेगा।

BJP नेता बोले- मान के साथ मंच साझा करना सही नहीं था

द टेलीग्राफ कीरिपोर्ट के अनुसार, एक बीजेपी नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि बालियान की नाराजगी पार्टी को नुकसान पहुंचा सकती है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान के साथ मंच साझा करना उचित विचार नहीं था। जिस तरह मान ने मोदी पर हमला किया और बालियान मुस्कुराते रहे, वह सही नहीं लगा। पार्टी ने इस कार्यक्रम का वीडियो केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है।

मुरादाबाद: 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला शार्प शूटर एनकाउंटर में ढेर

Moradabad News:मुरादाबाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाला शार्प शूटर आशु उर्फ मोंटी एनकाउंटर में मारा गया। उस पर हत्या समेत दर्जनों मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने यह कार्रवाई अभियान चलाकर अंजाम दी।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories