पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, मुख्य आरोपी सिया गोयल ने सह-आरोपी चेतन से की थी सीक्रेट मैरिज

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे के लोहगढ़ किले में हुए केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक बेहद चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। पुलिस जांच और डिजिटल सबूतों से खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल ने अपने सह-आरोपी साथी चेतन चौधरी से पहले ही गुपचुप शादी रचा ली थी।

- Advertisement -

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों की यह गुप्त शादी केतन और सिया की सगाई होने से कई महीने पहले ही संपन्न हो चुकी थी। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पुणे पुलिस अब इस पूरे मामले को नए सिरे से खंगालने में जुट गई है।

मोबाइल चैट से खुला परिवारों से छिपी शादी का राज

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से सामने आया है कि जांचकर्ताओं का मानना है कि सिया और चेतन ने करीब चार महीने पहले अपने परिवारों को बिना बताए कोर्ट या किसी मंदिर में सीक्रेट मैरिज की थी। इस बात का पुख्ता खुलासा आरोपियों के मोबाइल फोन से रिकवर की गई वॉट्सऐप चैट से हुआ।

जांच टीम ने मामले की तह तक जाने के लिए आरोपियों के पिछले सात महीनों के कॉल रिकॉर्ड्स, लोकेशन डेटा और इंटरनेट सर्च हिस्ट्री की गहन जांच की है। इस डिजिटल डेटा से साफ होता है कि शादी की बात छिपाकर ही केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।

- Advertisement -

चट्टान से धक्का देने के लिए भेजा खौफनाक मैसेज

पुलिस के मुताबिक, केतन अग्रवाल की हत्या की पहली कोशिश चौदह जून को की गई थी, लेकिन वह नाकाम रही। सिया ऐन मौके पर डर गई और पीछे हट गई। इसके बाद दोनों के बीच जो मैसेज का आदान-प्रदान हुआ, उसने इस हत्याकांड की पूरी कहानी साफ कर दी।

रिकवर की गई चैट में सिया ने चेतन से कहा कि वह अकेले इस काम को अंजाम देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। उसने लिखा कि मुझमें इसे करने की हिम्मत नहीं है, तुम भी आ जाओ, हम दोनों मिलकर उसे चट्टान से धक्का दे देंगे। इसके बाद अठारह जून को मर्डर कर दिया गया।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles