सड़क हादसे में घायल अमित सैनी का पीजीआई में निधन, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रुकवाकर मदद के लिए भेजा था काफिला

- Advertisement -

Haryana News: कुरुक्षेत्र के गांव बीड़ कालवा निवासी अमित सैनी का पीजीआइ चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दर्दनाक निधन हो गया। वह 24 जून की रात गांव डीग के पास एक भीषण मोटरसाइकिल हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

हादसा देख मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोका था काफिला

दुर्घटना के समय हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ जा रहे थे। सड़क पर घायलों को तड़पता देख उन्होंने तुरंत अपना वीआईपी काफिला रुकवा दिया था। मुख्यमंत्री ने स्वयं वाहन से नीचे उतरकर घायल अमित सैनी और उनके साथी रजत की नाजुक स्थिति का जायजा लिया और तुरंत एक्शन लिया।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने बिना समय गंवाए अपने आधिकारिक स्टाफ की मदद से दोनों गंभीर घायलों को काफिले की एंबुलेंस से तत्काल शाहाबाद अस्पताल भिजवाया। शाहाबाद में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अमित की चिंताजनक हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

दुख की घड़ी में परिजनों ने पेश की मानवता की मिसाल

अमित सैनी के आकस्मिक निधन से उनके पूरे गांव और परिवार में गहरा शोक छा गया है। इस बेहद कठिन और दुखद घड़ी में भी उनके स्वजनों ने मानवता की एक अनोखी मिसाल पेश की है। परिजनों ने समाज कल्याण के लिए दिवंगत अमित की आंखें दान करने का अनुकरणीय निर्णय लिया है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles