Mumbai News: सलमान खान ने कई अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन शेयर किया है, लेकिन बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत के साथ अभी तक उनकी कोई फिल्म नहीं आई है। ऐसा नहीं है कि सलमान ने कभी कंगना को फिल्म ऑफर नहीं किया। दरअसल, खुद कंगना ने एक्टर की कल्ट मूवी को ठुकरा दिया था। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने सलमान की दो-दो फिल्मों को मना किया था। एक फिल्म का रोल देखकर तो वह एक्टर से बोल बैठी थीं- ‘ये क्या रोल दिया है?’ जिन फिल्मों को उन्होंने ठुकराया, वे बाद में ब्लॉकबस्टर रहीं।
बजरंगी भाईजान का रोल पहले कंगना को मिला था
2015 मेंरिलीज हुई फिल्म बजरंगी भाईजान की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है, जो पाकिस्तान से आई बच्ची को उसके घर छोड़ने के लिए निकलता है। फिल्म में सलमान के साथ लीड रोल में करीना कपूर खान थीं। लेकिन करीना से पहले यह रोल कंगना रनौत को मिला था। एक्ट्रेस ने इमरजेंसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि सलमान ने उन्हें बजरंगी भाईजान में एक रोल दिया था, लेकिन उन्हें वह रोल पसंद नहीं आया और उन्होंने मना कर दिया। यह रोल बाद में करीना कपूर खान को मिला और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।
सुल्तान भी ठुकराई, अनुष्का शर्मा को मिला रोल
कंगनारनौत ने बताया था कि बजरंगी भाईजान ठुकराने के बावजूद सलमान खान ने दोबारा उन्हें सुल्तान ऑफर की थी। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। लेकिन कंगना को सुल्तान में भी उनका रोल पसंद नहीं आया और उन्होंने यह फिल्म भी ठुकरा दी। इस बारे में कंगना ने कहा था कि जब उन्होंने सुल्तान ठुकराई तो सलमान ने जवाब में कहा कि आखिर अब वह उन्हें कैसा रोल दें। बाद में यह रोल अनुष्का शर्मा को मिला। दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं और दर्शकों ने खूब पसंद कीं। कंगना के मना करने के बाद इन फिल्मों ने जबरदस्त सफलता हासिल की।
फिल्में ठुकराईं, पर बॉन्ड पर नहीं पड़ा असर
कंगनारनौत ने अपने इंटरव्यू में यह भी बताया था कि भले ही उन्होंने सलमान की दो बैक-टू-बैक फिल्में ठुकराई हों, लेकिन कभी भी उनके बॉन्ड पर असर नहीं पड़ा। जब उनकी फिल्म इमरजेंसी रिलीज हुई थी, तब सलमान ने उन्हें फोन करके उनकी तारीफ भी की थी। कंगना ने बताया कि सलमान ने फिल्म देखी और उनके अभिनय की खूब सराहना की। दोनों के बीच प्रोफेशनल रिश्ता हमेशा अच्छा रहा है। हालांकि अब तक सलमान और कंगना को साथ स्क्रीन पर देखने का मौका नहीं मिला है। फैंस को अब भी इस जोड़ी की फिल्म का इंतजार है।

