दादरी बस स्टैंड से चोरी हुई हरियाणा रोडवेज की बस बरामद, पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से दबोचा

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी बस स्टैंड से शुक्रवार रात चोरी हुई हरियाणा रोडवेज की बस के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही चोरी की गई बस को पड़ोसी राज्य राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से सकुशल बरामद कर लिया है।

- Advertisement -

उज्जैन जाने के लिए चुरा ली पूरी रोडवेज बस

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान झज्जर जिले के गांव दुल्हेड़ा निवासी अजय कुमार के तौर पर हुई है। शुरुआती पुलिस पूछताछ में आरोपी ने एक बेहद अजीबोगरीब खुलासा किया। उसने बताया कि उसे धार्मिक नगरी उज्जैन जाना था, लेकिन काफी समय तक जब कोई साधन नहीं मिला, तो उसने बस स्टैंड में खड़ी रोडवेज बस ही साफ कर दी।

आरोपी को पुलिस ने रविवार को स्थानीय न्यायालय में पेश किया, जहां से माननीय न्यायाधीश ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी अजय कुमार आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से भी विभिन्न थानों में तीन से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।

डीटीसी का पूर्व ड्राइवर निकला आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा

आरोपी पहले दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बस में ड्राइवर के रूप में काम कर चुका है, जिसके बाद वह ट्रक चलाने लगा था। इसी वजह से उसे भारी वाहन चलाने का अच्छा अनुभव था। सिटी पुलिस थाना प्रभारी चन्द्र शेखर ने बताया कि बस की आखिरी लोकेशन पहले लोहारू की तरफ ट्रेस की गई थी।

- Advertisement -

लोकेशन मिलते ही पुलिस ने संभावित मार्गों पर नाकाबंदी कर निगरानी बढ़ा दी। पुलिस की विशेष टीम ने लगातार पीछा करते हुए अंततः बस को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के चंदेरिया थाना क्षेत्र में घेर लिया। पुलिस ने बस को जब्त करने के साथ ही शातिर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

हिमाचल प्रदेश के मंडी में सड़क धंसने से खाई में पलटी निजी बस, घायलों का हाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे राकेश जम्वाल

Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां सुंदरनगर क्षेत्र के पास बिलासपुर से सुंदरनगर जा रही एक निजी बस अचानक सड़क धंसने के कारण बेकाबू होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में करीब 16 यात्रियों को बेहद गंभीर चोटें आई हैं। भवाणा पुल के पास हुआ […]

Related Articles