Mumbai News: टीवी का सबसे चर्चित और रोंगटे खड़े कर देने वाला रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ एक बार फिर दर्शकों के होश उड़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। शो का पहला आधिकारिक प्रोमो रिलीज हो चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही भारी सनसनी मचा दी है।
इस नए सीजन का प्रोमो बेहद खौफनाक और थ्रिलर से भरपूर है। मेकर्स ने अभी तक शो के ऑन-एयर होने की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। लेकिन प्रोमो में नए और पुराने जांबाज कंटेस्टेंट्स को मौत को छूकर वापस आते हुए साफ देखा जा सकता है।
सामने आए प्रोमो की शुरुआत ही टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के एक बेहद खतरनाक स्टंट से होती है। इस टास्क के दौरान रुबीना के चेहरे और पूरे शरीर पर रेंगते हुए जहरीले सांपों को देखा जा सकता है, जिससे उनकी हालत पूरी तरह खराब दिख रही है।
करंट के झटकों से चीखे गौरव तो हेलिकॉप्टर पर लटकीं जैस्मीन
भले ही सांपों को देखकर रुबीना की जान हलक में अटकी थी, लेकिन एक्ट्रेस ने अपने डर पर काबू पाने की पूरी कोशिश की। दूसरी तरफ, टीवी के लोकप्रिय अभिनेता गौरव खन्ना बिजली के तेज करंट के झटकों का सामना करते हुए दर्द से बुरी तरह चीखते-चिल्लाते नजर आए।
स्टंट्स की इन रोंगटे खड़े कर देने वाली झलकियों में विशाल आदित्य सिंह भी डर के मारे चिल्लाते दिखे। वहीं, एक अन्य जानलेवा चैलेंज में एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन को जमीन से सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर एक उड़ते हुए हेलिकॉप्टर से रस्सी के सहारे लटकाया गया।
इस खतरनाक नजारे को देखकर जैस्मीन घबराहट में जोर-जोर से रोने लगीं। मुश्किल हालात और कड़े टास्क का सामना करते हुए नन्हीं रुहानिका धवन की आंखों से भी आंसू छलक पड़े। वहीं, ऑरी और फरहाना जैसे कंटेस्टेंट्स भी शो में डर से कांपते हुए दिखाई दिए।
रोहित शेट्टी के ठहाके और टॉप 3 फाइनलिस्ट का बड़ा खुलासा
हमेशा की तरह शो के धासू होस्ट और बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी खिलाड़ियों की इन चीखों और डर पर जोरों से ठहाके लगाकर मजे लेते दिखे। रिपोर्ट्स की मानें तो, इस सुपरहिट शो की शूटिंग फिलहाल साउथ अफ्रीका के खूबसूरत शहर केप टाउन में तेजी से चल रही है।
चर्चा है कि यह शो टीवी स्क्रीन पर ‘लाफ्टर शेफ्स 4’ के ग्रैंड फिनाले के तुरंत बाद प्रसारित किया जाएगा। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शो को अपने टॉप 3 फाइनलिस्ट भी मिल चुके हैं, जिन्होंने फिनाले में अपनी जगह पक्की कर ली है।
खबरों के मुताबिक, अविनाश मिश्रा ने शानदार खेल दिखाते हुए टॉप 3 में जगह बनाई है। वहीं फरहाना भट्ट और करण वाही ने कथित तौर पर ‘टिकट टू फिनाले’ का टास्क जीत लिया है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इन तीन नामों पर अपनी आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है।
Manisha Thakur


