World News: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच गहराते सैन्य तनाव के बीच कुवैत से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कुवैत के सिविल एविशन डिपार्टमेंट ने हाल ही में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए एक भीषण हमले का सनसनीखेज वीडियो फुटेज जारी किया है।
कुवैत ने जारी किया एयरपोर्ट टर्मिनल पर तबाही का वीडियो
कुवैत की सरकारी सिविल एविएशन एजेंसी के इस नए वीडियो में एयरपोर्ट टर्मिनल पर एक जोरदार धमाका होता दिखाई देता है। कुवैती अधिकारियों ने इस घटना को सीधे तौर पर एक बड़ा ईरानी ड्रोन हमला करार दिया है। इस हवाई हमले में बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है।
कुवैत के विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले ने मुख्य रूप से एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 को अपना निशाना बनाया था। आसमान से गिरे एक घातक प्रोजेक्टाइल के कारण वहां मौजूद एक बेकसूर व्यक्ति की मौत हो गई। हमले में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।
ईरान ने आरोपों को नकारा और अमेरिकी मिसाइल को घेरा
दूसरी तरफ ईरान ने कुवैत के इन गंभीर आरोपों को सिरे से पूरी तरह खारिज कर दिया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी ने दावा किया कि उनके निशाने पर केवल अमेरिकी मिलिट्री बेस थे। उन्होंने किसी भी सिविलियन पैसेंजर टर्मिनल पर हमला नहीं किया।
ईरानी सेना के प्रवक्ता के अनुसार यह तबाही अमेरिकी पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम की बड़ी विफलता के कारण हुई है। ईरान का दावा है कि तेहरान की मिसाइलों को रोकने के लिए दागी गई एक अमेरिकी इंटरसेप्टर मिसाइल रास्ता भटककर सीधे कुवैती एयरपोर्ट टर्मिनल से टकरा गई थी।
मिडिल ईस्ट में बढ़ा भारी सैन्य तनाव और नया विवाद
ईरान ने कहा कि उसने केवल कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी नौसेना के फिफ्थ फ्लीट मुख्यालय जैसे सैन्य ठिकानों पर जवाबी रॉकेट दागे थे। वहीं अमेरिकी रक्षा विभाग का कहना है कि कुवैत की तरफ दागी गई ईरानी मिसाइलें अपने तय ठिकानों तक बिल्कुल नहीं पहुंच पाईं।
इस खतरनाक हवाई हमले के दौरान कुवैत सरकार का अपना खुद का एयर डिफेंस सिस्टम भी तुरंत एक्टिव हो गया था। अब कुवैत द्वारा जारी किए गए इस वीडियो फुटेज ने सुपरपावर अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे इस भीषण विवाद को वैश्विक स्तर पर और अधिक गरमा दिया है।
Author: Pallavi Sharma

